Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

राजकोट टेस्ट से बाहर हुआ इंडीज का ये स्टार, जानिये

स्पोर्ट्स डेस्क। चार अक्टूबर से भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज होने जा रही है। उससे पहले वेस्टइंडीज को एक बड़ा झटका लगा है। वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजी आक्रमण के अगुवा केमार रोच भारतीय टीम के खिलाफ पहले टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे। उन्हें अपनी नानी के निधन के कारण बारबाडोस लौटना पड़ा है।

वेस्टइंडीज के कोच स्टुअर्ट लॉ ने मंगलवार को कहा, ;;केमार अब तक नहीं लौटे हैं। उनके परिवार में निधन हो गया था और वो पहले टेस्ट के बीच में टीम से जुड़ेंगे। आगे उन्होंने कहा, "केमार रोच काफी खतरनाक और तेज गेंदबाज हैं, उनकी गेंदबाज़ी से बल्लेबाज़ सहम जाते है। वह हमारे नेतृत्वकर्ताओं में से एक हैं। उनकी कमी टीम को जरूर खलेगी। हालांकि पिछले कुछ टेस्ट मैचों में शेनॉन गैब्रिएल ने शानदार प्रदर्शन किया है और वह भी भारत जैसी टीम के सामने अच्छा प्रदर्शन करने की जरूर है। उन्होंने यह भी कहा, कभी कभी विरोधी को हैरान करने के लिए अनजान के साथ उतरना बेहतर होता है। तेज गेंदबाजी हमारा मजबूत पक्ष है।"

आपको जानकारी में बता दें, केमार रोच ने 48 टेस्ट में 28. 31 की औसत से 163 विकेट लिए है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर से कोच बने लॉ ने हालांकि गैब्रिएल (37 टेस्ट), कप्तान जेसन होल्डर (34), कीमो पाल (एक टेस्ट) और नवोदित शर्मन लुईस की मौजूदगी वाले अपने तेज गेंदबाजी आक्रमण की क्षमताओं पर भरोसा जताया है।

यह भी पढ़े :-

सिर्फ 21 साल की उम्र में रिटायर हुआ यह क्रिकेट खिलाड़ी, एशिया कप में खेलते हुए आया था नजर

सहवाग और अफरीदी को इनसे लगता था सबसे ज्यादा डर, ऐसे हुआ खुलासा



Herald