Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मोहम्मद शमी नहीं, बल्कि इस खिलाड़ी की जगह टेस्ट डेब्यू कर सकते हैं मोहम्मद सिराज

mohammed siraj

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मैच 12 अक्टूबर से हैदराबाद के राजीव गाँधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में प्रतिभाशाली गेंदबाज मोहम्मद सिराज के डेब्यू करने की उम्मीद है.

इस गेंदबाज की जगह सिराज को मिल सकता मौका 

मोहम्मद सिराज को हैदराबाद टेस्ट में उमेश यादव की जगह प्लेइंग इलेवन में मौका दिया जा सकता है. राजकोट में खेले गये पहले टेस्ट में उमेश यादव अधिक प्रभावी नहीं रहे थे. पूरे मैच के दौरान उमेश सिर्फ एक ही विकेट निकाल पाए.

सिराज अपनी गेंदबाजी से कर रहे प्रभावित

मोहम्मद सिराज फर्स्ट क्लास क्रिकेट और टीम इंडिया ए की और से खेलते हुए अपनी गेंदबाजी से प्रभावित कर चुके हैं. पिछले कुछ महीनों में सिराज के प्रदर्शन पर नज़र डालें तो वह शानदार रहा है.

आईपीएल के बाद टीम इंडिया ए के साथ इंग्लैंड दौरे पर गए सिराज ने खतरनाक गेंदबाजी की थी. इसके बाद साउथ अफ्रीका ए और ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ भी अपनी तेज गेंदबाजी का जादू चलाया.

मोहम्मद सिराज ने अभी तक 20 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिसमें 2.96 की शानदार इकॉनमी से रन देते हुए 97 विकेट लिए. वहीं लिस्ट ए में उनके प्रदर्शन को देखें तो 27 मैचों में सिराज ने 5.30 की इकॉनमी से 52 विकेट लिए हैं. हैदराबाद में जन्मे 24 वर्षीय सिराज भारतीय टी-20 टीम में डेब्यू कर चुके हैं. अभी तक उन्होंने तीन टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें 3 विकेट लिए.

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में भारत ने एक पारी और 272 रनों से जीत दर्ज की थी. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 649 रन बनाए थे. जिसके जवाब में उतरी वेस्टइंडीज की पहली पारी 181 रनों पर ही सिमट गयी. फॉलोऑन के बाद दूसरी पारी में भी वेस्टइंडीज 196 रन ही बना सकी.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post मोहम्मद शमी नहीं, बल्कि इस खिलाड़ी की जगह टेस्ट डेब्यू कर सकते हैं मोहम्मद सिराज appeared first on SportzWiki Hindi.