Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कुंबले ने माइक्रोसॉफ्ट के साथ मिलकर लॉंच किया ‘पावर बैट’, बताएगा कितना दमदार है शॉट

इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान व शानदार स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले ने कई मैचों में टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया है। भारत के इस मशहूर खिलाड़ी ने हाल ही में तकनीकी स्टार्टअप ;स्पेक्टाकॉम टेक्नोलाजिस ने माइक्रोसॉफ्ट के साथ मिलकर एक ;पावर बैट पेश किया है। अनिल कुंबले का ये पावर बैट बहुत ही हल्का है। भारतीय टीम के जम्बो खिलाड़ी की कंपनी ने इस बैट का निर्माण माइक्रोसॉफ्ट के साथ मिल कर किया है और इसे 'पावर बैट' नाम दिया गया है।

चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने हैदराबाद टेस्ट में हासिल की ये खास उपलब्धि

कंपनी का दावा है कि इससे क्रिकेटरों के खेल में निखार आएगा। कंपनी ने बताया है कि इस पावर बैट में एक ऐसी चिप लगी है जो बल्लेबाज के खेल ने के स्टाइल को बताएगा और उसके आंकड़े को इकट्ठा करेगा। इसी के साथ माइक्रोसॉफ्ट के कार्यकारी उपाध्यक्ष बताया कि, ;हम स्पेक्टाकॉम टेक्नोलाजिस से इसलिए जुड़े हैं, ताकि हम नई बातों और नए अनुभवों को क्रिकेट के फैंस और खिलाड़ियों तक पहुंचा सकें। हमें उम्मीद है कि यह तकनीक खेल के अनुभव को पूरी तरह से बदल देगी।

कंपनी ने मीडिया को बताया कि जब खिलाड़ी गेंद को बैट से मारेगा तो उस पावर बैट में लगी चिप उसकी स्पीड, बैट पर गेंद पड़ने के बाद होने वाले ट्विस्ट, बैट के विलो के स्वीट स्पॉट से गेंद के लगने के बाद शॉट की क्वॉलिटी समेत विभिन्न जानकारी को एकत्र करेगी। इस पावर बैट को इस साल तमिलनाडू प्रीमियर लीग में भी इस्तेमाल किया गया था।