स्पोर्ट्स डेस्क। इस साल आईपीएल के ठीक बाद दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स का संन्यास की घोषणा करना हर क्रिकेट प्रेमी के लिए चौंकाने वाला था। मिस्टर 360 डिग्री के नाम से मशहूर डिविलियर्स अपने खेलने के शानदार तरीके से मैदान के हर कोने में चौके छक्के लगाने के लिए जाने जाते है। हालाँकि डिविलियर्स ने सिर्फ इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था और घरेलू और अन्य टी-20 लीग में खेलना जारी रखने की बात कही थी।
अब आ रही खबरों के अनुसार एबी डिविलियर्स को दक्षिण अफ्रीका के नए मज़ांसी सुपर लीग ट्वेंटी -20 टूर्नामेंट के लिए 12 प्रमुख खिलाड़ियों में शामिल किया गया है। इस टूर्नामेंट में डिविलियर्स टीशवाने स्पॉर्टंस टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। इस टूर्नामेंट के लिए शामिल 12 प्रमुख खिलाड़ियों में 6 अफ्रीकी और 6 विदेशी खिलाड़ी है जो कि इंग्लैंड के इयोन मॉर्गन, जैसन रॉय, डेविड मलान, वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और ड्वेन ब्रावो और अफगानिस्तान के राशिद खान शामिल है।
बता दें कि यह टूर्नामेंट 15 नवंबर से शुरू होगा और 16 दिसंबर तक चलेगा। अगर डिविलियर्स की बात करें तो उन्होंने अपना आखिरी मुकाबला आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेला था जिसमें उन्होंने 35 गेंदों में 53 रनों की शानदार पारी खेली थी। इस से पहले डिविलियर्स की पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में खेलने की खबर भी आ रही थी।
Herald