Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एमएस धोनी की तीन ऐसी बातें जो उन्हें बनाती है सुपर ह्यूमन

एमएस धोनी ने क्रिकेट में मैदान पर कई शानदार उपलब्धियां प्राप्त की हुई हैं. कभी-कभी मैदान पर वह कुछ ऐसी चीजें भी कर देते हैं. जिससे वह सुपर ह्यूमन साबित हो जाते हैं.

आज हम भी आपकों अपने इस खास लेख में एमएस धोनी की तीन ऐसी बातों के बारे में बताएंगे, जिससे आप भी यह मानने को तैयार हो जायेंगे, कि एमएस धोनी ह्यूमन नहीं बल्कि सुपर ह्यूमन हैं.

उसेन बोल्ट से तेज रनिंग

इस गृह का सबसे तेज धावक यूसेन बोल्ट को माना जाता हैं. वह 9.58 सेकेंड में 100 मीटर की दौड़ खत्म करने का विश्व रिकॉर्ड बना चुके हैं. बता दें, कि इस रिकॉर्ड में उसेन बोल्ट ने शुरुआती 20 मीटर को कवर करने के लिए 2.89 सेकेंड का समय लिया था. जो लगभग क्रिकेट पिच की लंबाई के बराबर है.

धोनी ने एक बार सिर्फ 2.7 सेकेंड में 20 मीटर की दौड़ का एक रन पूरा कर लिया था. इस दौरान उनके पैर में पैड थे. इस मामले में देखा जाए तो उन्होंने उसेन बोल्ट को 0.19 सेकेंड से पीछे छोड़ दिया हैं.

निश्चित रूप से एमएस धोनी और उसेन बोल्ट के बीच कभी भी कोई दौड़ होगी, तो वह सबसे रोमांचक दौड़ में से एक हो सकती है.

बिजली सी रफ़्तार से करते हैं स्टंपिंग 

एमएस धोनी बिजली सी रफ़्तार से स्टंपिंग करने की क्षमता रखते हैं. वह कई बार मैदान पर बिजली की रफ़्तार से स्टंपिंग कर चुके हैं. एक बार भारत और ऑस्ट्रेलिया के मैच के दौरान धोनी ने जॉर्ज बेली को स्टंपिंग करने के लिए मात्र 0.09 सेकेंड का समय लगाया था.

बता दें, कि एक मनुष्य अपनी पलक झपकने के लिए 0.03 सेकेंड का समय लेता हैं और इस लिहाज से देखे जाये, तो धोनी ने किसी मनुष्य के सिर्फ तीन बार पलक झपकने के समय में ही जॉर्ज बेली को स्टंपिंग आउट कर दिया था.

दस्ताने खोलकर करते हैं विकेटकीपिंग 

कई बार एमएस धोनी को देखा गया हैं, कि वह अंतिम ओवरों में दस्ताने खोलकर विकेटकीपिंग करना शुरू कर देते हैं. बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 विश्व कप 2016 के दौरान धोनी ने अपनी इस कला से ही भारतीय टीम को जीत दिलाई थी.

दरअसल, जब बांग्लादेश को जीत के लिए 2 रन की जरुरत थी और उनका अंतिम विकेट बचा था, तो उन्होंने अपने विकेटकीपिंग दस्ताने खोल लिए थे. इसके बाद जब उनके हाथ में गेंद आई, तो उन्होंने भागते हुए बल्लेबाज को रन आउट कर भारतीय टीम को एक यादगार जीत दिला दी थी.

The post एमएस धोनी की तीन ऐसी बातें जो उन्हें बनाती है सुपर ह्यूमन appeared first on SportzWiki Hindi.