Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली ने इस खिलाड़ी को बताया ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे महत्वपूर्ण और मैच विनर

It was not the beginning which we wanted: Kohli

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की जीत के बाद भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपने एक इंटरव्यू में उमेश यादव की जमकर तारीफ की हैं. साथ ही उन्होंने ऋषभ पंत और पृथ्वी शॉ की भी तारीफ की हैं.

उमेश यादव एक प्रतिभाशाली गेंदबाज 

This series is a good opportunity for youngsters: Kohli

विराट कोहली ने उमेश यादव की तारीफ करते हुए अपने बयान में कहा, “उमेश यादव ने दोनों पारियों में बेहतरीन गेंदबाजी गेंदबाजी की, उन्होंने हमारे लिए इस मैच में कई लम्बे स्पैल किये और उसकी रफ़्तार इस दौरान 140 किमी प्रति घंटे से ज्यादा की थी यह चीज उनकी शानदार फिटनेस लेवल को भी दर्शाता हैं.

वह केवल लम्बे समय तक गेंदबाजी नहीं कर रहे थे विकेट भी टीम को दिला रहे थे. जो किसी तेज गेंदबाज के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं. मुझे लगता यह उमेश के क्रिकेट करियर की सबसे बेस्ट प्रदर्शन हैं. हमारे पास फिलहाल कई अच्छे तेज गेंदबाज हैं जो हमारे लिए काफी अच्छी बात हैं.”

हम सभी उसके लिए काफी खुश हैं, उन्होंने वास्तव में कड़ी मेहनत की है और मौके का इंतजार किया है. जहां तक ​​मैं उसे समझता हूं, वह एक मैच विनर गेंदबाज हैं. 

वह एक प्रतिभाशाली गेंदबाज हैं. वह बहुत सी गेंदे ऐसी करता हैं जो अनप्लेबल होती हैं. यह अनुभव मैंने खुद नेट्स पर कई बार महसूस किया हैं. जिस तरह की उसकी फिटनेस हैं वह काफी लम्बा खेल सकता हैं.”

उमेश ऑस्ट्रेलिया में हो सकता हैं महत्वपूर्ण

विराट कोहली ने आगे अपने बयान में कहा, “हमारे सभी चार गेंदबाज 140 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से ज्यादा गेंद करते हैं और चारों ने ही अच्छा कर रहे हैं, इसलिए प्लेइंग इलेवन का चुनाव करते हुए हमारे लिए थोड़ा सिरदर्द बाद जयेगा, लेकिन मुझे लगता हैं, कि यह टीम के लिए व बतौर कप्तान मेरे लिए बहुत अच्छा हैं. 

ऑस्ट्रेलिया से पहले हमारे चारों तेज गेंदबाजों का फिट रहना बहुत महत्वपूर्ण हैं. उन्हें वहां अच्छी गति के साथ गेंदबाजी करनी पड़ेगी.

मुझे लगता हैं, कि ऑस्ट्रेलिया के लिए उमेश यादव सबसे अच्छे गेंदबाज साबित हो सकता हैं, क्योंकि वह एक ऐसा गेंदबाज हैं. जिसका फिटनेस लेवल काफी अच्छा हैं और वह ऑस्ट्रेलिया में पूरे दिन गेंदबाजी करने की क्षमता रखता हैं. साथ ही वह किसी भी विकेट से उछाल प्राप्त करने में भी सक्षम हैं.” 

पृथ्वी, ऋषभ के भी बांधे तारीफों के पुल 

विराट ने आगे अपने बयान में कहा,

“मुझे लगता हैं, कि पृथ्वी और ऋषभ दोनों ने ही मौकों को बहुत अच्छी तरह से भुनाया हैं. इस सीरीज में ऋषभ और पृथ्वी शानदार थे. दोनों ने काफी निडरता से बल्लेबाजी की हैं. अपनी डेब्यू सीरीज में ही मैन ऑफ़ द सीरीज रहना पृथ्वी के आत्मविश्वास के लिए काफी अच्छी बात हैं. 

पृथ्वी जिस तरह से निडरता से क्रिकेट खेलता हैं वह शानदार हैं. उसके पास आत्मविश्वास दिखता हैं. जिस तरह एक खिलाड़ी को अपने करियर की शुरूआत चाहिए रहती हैं उसे ऐसी ही शुरूआत मिली हैं. 

मैं उसे इंग्लैंड में भी नेट्स में देख रहा था. वह वहां भी काफी कॉंफिडेंट लग रहा था. नई गेंद के साथ जिस तरह वह सभी शॉट्स खेलता हैं यह हमारे भविष्य के लिए काफी अच्छा  हैं.” 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें.

The post विराट कोहली ने इस खिलाड़ी को बताया ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे महत्वपूर्ण और मैच विनर appeared first on SportzWiki Hindi.