6 दिसंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली चार मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए मुरली विजय को भारतीय टीम में चुना गया हैं. बता दें, कि उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम तीन टेस्ट मैचों की टीम से बाहर कर दिया गया था. वहीं वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भी उन्हें टीम में मौका नहीं दिया गया था.
ऑस्ट्रेलिया की धरती में शानदार रिकॉर्ड के चलते मिली जगह

बता दें, कि मुरली विजय का ऑस्ट्रेलिया की धरती में पिछला रिकॉर्ड बहुत शानदार हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की धरती में कुल 4 टेस्ट मैच खेले हुए हैं. जिसमे उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया हुआ हैं.
मुरली विजय ने ऑस्ट्रेलिया की धरती में अबतक कुल 4 टेस्ट मैच खेले हैं. जिसमे उन्होंने 8 पारियों में 60.25 की शानदार औसत से 482 रन बनाये हुए हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की धरती में एक शतक व चार अर्धशतक लगाये हुए हैं. उनका ऑस्ट्रेलिया की धरती में सर्वोच्च स्कोर 144 रन का हैं.
काउंटी क्रिकेट ने भी ऑस्ट्रेलिया दौरे का टिकट दिलाने में की मदद

बता दें, कि काउंटी क्रिकेट ने भी मुरली विजय को ऑस्ट्रेलिया दौरे का टिकट दिलाने में काफी मदद की, दरअसल, जब इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम तीन टेस्ट मैचों से मुरली विजय बाहर हुए, तो उन्होंने काउंटी टीम एसेक्स के साथ करार कर लिया था.
एसेक्स काउंटी टीम के लिए उन्होंने तीन मैच खेले थे. जिसकी 5 पारियों में उन्होंने एक शतक व 3 अर्धशतक लगाये थे. उनके इस शानदार प्रदर्शन के कारण भी चयनकर्ताओं को उन्हें ऑस्ट्रेलिया टिकट देने में मजबूर होना पड़ा.
ऐसा रहा है मुरली विजय का अबतक का करियर

बता दें, कि मुरली विजय ने भारतीय टीम के लिए अबतक कुल 59 टेस्ट मैच खेले हैं. जिसमे उन्होंने 39.33 की औसत से 3933 रन बनाये हुए हैं. वनडे में उन्होंने भारतीय टीम के लिए 17 मैच खेले हैं. जिसमे उन्होंने 21.18 की औसत से 339 रन बनाये हुए हैं. टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में उन्होंने भारत के लिए 9 मैच खेले हुए हैं. जिसमे उन्होंने 18.77 की औसत से 169 रन बनाये हुए हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post यह रही वो बड़ी वजह जिसके चलते चयनकर्ताओं को देनी पड़ी मुरली विजय को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए जगह appeared first on SportzWiki Hindi.