Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ज़िम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के लिए बांग्लादेश ने घोषित की टीम

एशिया कप में शानदार प्रदर्शन के बाद बांग्लादेश की टीम को अब ज़िम्बाब्वे के खिलाफ वन डे सीरीज खेलनी है. इसके लिए जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे सीरीज के लिए बांग्‍लादेश ने अपनी 15 सदस्‍यीय टीम की घोषणा कर दी है.

वहीं मुर्तजा को मुशफिकुर रहीम को  बांग्‍लादेश टीम का कप्‍तान बनाया गया है. वो एशिया कप में भी मिली हार को भुला कर आगे बढ़ना चाहेंगे. आप को बता दें कि बांग्लादेश को भारत के खिलाफ फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था.

टीम में एक 30 साल के खिलाड़ी को किया गया शामिल 

आप को बता दें कि मेजबान बांग्‍लादेश की टीम जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है.  वही टीम में 30 साल के अनकैप्‍ड बैटिंग ऑलराउंडरफजल महमूद को टीम में शामिल किया है. इसके अलावा मोहम्‍मद सैफुद्दीन भी वापसी करने में सफल रहे हैं.

टीम के स्टार खिलाड़ी चोट की वजह से है बाहर 

बांग्लादेश के स्टार बल्लेबाज़ तमीम इकबाल को एशिया कप में श्रीलंका के खिलाफ पहले मैच में ही चोट लग गई थी, जिस वजह से वो इस सीरीज से बाहर हो गए है.तमीम इकबाल को श्रीलंका के खिलाफ कलाई पर गेंद लग गई थी, जिस वजह से उनकी कलाई टूट गई थी.

इसके अलावा स्टार आलराउंडर शाकिब उल हसन भी ऊँगली की चोट की वजह से इस सीरीज से बाहर है. शाकिब भी ऊँगली चोट की वजह से एशिया कप से बाहर हो गए थे. जिसके बाद उनकी चोट का ऑपरेशन हुआ था. ऐसे में वो भी तीन महीने के लिए क्रिकेट के मैदान से दूर हो गए है. ऐसे में उनको भी टीम में शामिल नही किया गया है.

बांग्लादेश की टीम: मशरफे मुर्तजा (कप्‍तान), लिटन दास, इमरुल कायेस, नजमुल हुसैन, मुशफिकुर रहीम, मोहम्‍मद मिथुन, महमूदुल्‍लाह, अरिफुल हक, मेहसदी हसन, मुस्‍ताफिजुर रहमान, नजमुल इस्‍लाम, रुबले हुसैन, अबु हैदर, सैफुद्दीन, फजल रब्‍बी

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post ज़िम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के लिए बांग्लादेश ने घोषित की टीम appeared first on SportzWiki Hindi.