खेल डेस्क। भारत में इंडियन प्रीमियर लीग की सफलता के बाद विश्व के कई देशों ने भी इसी प्रकार की लीग शुरू कर दी है। इन लीगों में विश्व के दिग्गज खिलाडिय़ों को जमावड़ा बना रहा है।
विश्व में खेली जा रही विभिन्न टी-20 और टी-10 लीग के कारण अब विश्व क्रिकेट संचालन संस्था (आईसीसी) को टेस्ट क्रिकेट और अंतरराष्टीय क्रिकेट पर भविष्य में होने वाला संभावित खतरा महसूस होने लगा है।
भारत-वेस्टइंडीज दूसरा मैच कल से, इन खिलाडिय़ों को मिल सकता है मौका
आईसीसी अब विभिन्न देशों में चल रही इन लीग पर लगाम कसने की तैयारी में जुट गई है। आईसीसी इस संबंध में अगले सप्ताह आयोजित बैठक में इन लीगों के भविष्य पर फैसला ले सकती है। इस बैठक में इन लीगों के लिए भविष्य के नियम और स्वीकृति के बारे में चर्चा की जाएगी।
वेस्टइंडीज के खिलाफ सीमित ओवरों की शृंखलाओं में धोनी की जगह लेगा ये खिलाड़ी!
हाल में शारजाह में आईसीसी मान्यता प्राप्त टी-10 लीग खेली गई है। जबकि अफगानिस्तान में भी टी-20 लीग चल रही है। आईसीसी के क्रिकेट महाप्रबंधक ज्योफ एलार्डिस ने कहा कि विभिन्न देशों में चल रही लीगों के मुद्दे पर 20 अक्टूबर को सिंगापुर में होने वाली बैठक में चर्चा की जाएगी।
रेप के आरोपों में फंसा ये खिलाड़ी भी शामिल है वर्ष के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर की होड़ में
इस बैठक के दौरान ही लीग के नियमों और स्वीकृति तथा इनमें खेलने वाले खिलाडिय़ों को रिलीज करने संबंधी अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी।गौरतलब है कि इस लुभावनी लीगों के कारण कई दिग्गज खिलाडिय़ों ने अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट से भी संन्यास ले लिया है। इसी कारण अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट बहुत ही प्रभावित हो रहा है।