Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्या अंत की ओर हैं दिनेश कार्तिक का करियर!

भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले पहले दो वनडे मैचों के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। इस टीम में ऋषभ पंत को शामिल किया गया है। वहीं एशिया कप में टीम का हिस्सा रहे दिनेश कार्तिक को टीम से बाहर कर दिया गया। कार्तिक लगातार टीम से अंदर बाहर होते रहते हैं और युवा ऋषभ पंत ने टेस्ट के बाद वनडे में भी उनकी जगह ले ली।

एशिया कप में प्रदर्शन

इसी साल की शुरुआत में निदाहस ट्रॉफी के फाइनल में टीम को जीत दिलाने वाले दिनेश कार्तिक उसके बाद कुछ खास नहीं कर पाए। इंग्लैंड सीरीज में अंतिम वनडे मैच में उन्हें खेलने का मौका मिला। वहां 21 रन बनाकर वह पवेलियन लौट गए।

एशिया कप में उन्हें नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने का मौका मिला। टीम ने केएल राहुल को बाहर रखकर उन्हें कार्तिक को लगातार मौके दिया। टूर्नामेंट में कार्तिक को अच्छी शुरुआत भी मिली लेकिन वह उसे बड़ी पारी में नहीं तब्दील कर पाए। वहां 5 मैचों में उन्होंने 71 की स्ट्राइक रेट से 146 रन बनाये। फाइनल मैच में भी उन्हें अच्छी शुरुआत मिली थी।

वनडे करियर

साल 2004 में इंग्लैंड के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू करने वाले दिनेश कार्तिक पिछले 14 सालों में सिर्फ 86 वनडे मैच खेल पाए हैं। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनके प्रदर्शन में निरंतरता की कितनी कमी रही है।

इन 86 मैचों की 73 पारियों में उन्होंने 30.8 की औसत से 1663 रन बनाये हैं। इसमें एक भी शतक शामिल नहीं है। यह रन उन्होंने सिर्फ 72.87 की स्ट्राइक रेट से बनाये हैं।

अब आगे क्या

टेस्ट मैचों में वह रिद्धिमान साहा के विकल्प के रूप में थे लेकिन वहां पंत ने उनकी जगह ले ली। अब वनडे मैच में भी वह बल्लेबाज के रूप में टीम में अपनी जगह बनाना चाहते थे। वहां भी दिनेश कार्तिक की जगह पंत को टीम में शामिल किया गया है।

कार्तिक की उम्र भी 33 साल हो चुकी है। टीम में उनकी वापसी अब लगभग नामुमकिन ही लगती है। भारत विश्वकप के लिए अपनी टीम तैयार रहा है। इसमें जिन खिलाड़ियों को एक बार बाहर कर दिया गया उनके लिए वापसी काफी मुश्किल है। इसके साथ ही कार्तिक की उम्र भी बढ़ती जा रही है।

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post क्या अंत की ओर हैं दिनेश कार्तिक का करियर! appeared first on SportzWiki Hindi.