आईपीएल दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी-20 लीग हैं. क्रिकेट प्रेमी आईपीएल के हर सीजन का बेसब्री से इंतज़ार करते हैं और आईपीएल से जुड़ी खबर को जानने के लिए भी बेताब रहते हैं.
इसी बीच आईपीएल से जुड़ी ही एक बहुत बड़ी खबर आ रही हैं. दरअसल, भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी मोहम्मद कैफ आईपीएल 2019 में कोचिंग दे सकते हैं.
कैफ बन सकते हैं डेयरडेविल्स के कोच

बता दें, कि भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ आईपीएल 2019 में दिल्ली डेयरडेविल्स टीम के कोच बन सकते हैं. दरअसल, टाइम्स नाऊ पर छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, मोहम्मद कैफ आईपीएल 2019 में दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम से बतौर असिस्टेंट कोच जुड़ सकते हैं.
पोंटिंग ही रहेंगे मुख्य कोच

बता दें, कि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ही आईपीएल 2019 सीजन के लिए दिल्ली डेयरडेविल्स के मुख्य कोच रहेंगे, लेकिन मोहम्मद कैफ भी अब पोंटिंग के साथ मिलकर डेयरडेविल्स के खिलाड़ियों को अभ्यास कराएँगे.
बता दें, की दिल्ली की टीम आईपीएल इतिहास में एक भी बार फाइनल तक का सफर तय नहीं कर पाई है. आईपीएल 2018 में भी दिल्ली डेयरडेविल्स का प्रदर्शन निराशाजनक ही था. वह आईपीएल 2018 में अपने 14 मैच में से 5 मैचों में जीत दर्ज कर पाई थी और सबसे निचले स्थान पर रही थी.
गुजरात लायंस को भी कोचिंग दे चुके हैं कैफ

बता दें, कि मोहम्मद कैफ गुजरात लायंस की टीम को भी कोचिंग दे चुके हैं. उन्होंने इसी साल सभी फॉर्मेट से क्रिकेट को अलविदा कहा था. 37वर्षीय मोहम्मद कैफ ने भारत के लिए 13 टेस्ट मैचों में 32.84 की औसत से 624 रन बनाये हुए हैं. वहीं उन्होंने भारत के लिए अपने खेले 125 वनडे मैचों में 32.01 की औसत से 2753 रन बनाये हुए हैं.
उन्होंने आईपीएल में भी राजस्थान रॉयल और आरसीबी की टीम के लिए खेला हुआ हैं. उन्होंने 29 आईपीएल मैचों में 14.39 की औसत से 259 रन बनाये हुए हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post रिपोर्ट्स : दिल्ली डेयरडेविल्स में बतौर कोच शामिल होंगे मोहम्मद कैफ appeared first on SportzWiki Hindi.