Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलिया दौरे को लेकर टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने कही ये बड़ी बात

Rahane, Vijay will play for India A

भारतीय क्रिकेट टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ सीमित ओवर की सीरीज को खत्म करने के बाद अगले महीनें ऑस्ट्रेलिया के मुश्किल दौरे पर जाना है। इस दौरे के लिए भारतीय टीम पूरी तरह से तैयार है। भारत के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे पर भी ऑस्ट्रेलिया में बड़ी उम्मीदें रहेंगी।

ऑस्ट्रेलिया दौरे को लेकर बोले अजिंक्य रहाणे

अजिंक्य रहाणे इस समय भारतीय सीमित ओवर की टीम का तो हिस्सा नहीं है लेकिन वो इन दिनों देवधर ट्रॉफी में हिस्सा ले रहे हैं जहां उनके कंधों पर इंडिया-सी की कमान है। वहां से रहाणे से ऑस्ट्रेलिया दौरे को लेकर अपनी बात रखी।

वहीं भारत के आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे को लेकर अजिंक्य रहाणे ने अपनी बात करते हुए कहा कि “ऑस्ट्रेलिया के दौरे के बारे में बहुत नहीं सोचना चाहता हूं। अभी तो केवल अपनी गुणवत्ता के खेल को हासिल करने के बारे में ही सोचना है और इसका फायदा उठाना है। हमारी इंटरनेशनल सीरीज शुरू होने से पहले ये क्रिकेट का आनंद लेने को लेकर है। “

इंटरनेशनल क्रिकेट में आप हमेशा हैं एक सीखने वाले छात्र

इंटरनेशनल क्रिकेट के बाद आप जब मैदान में जाते हैं तो आपको वहीं रवैया और वहीं तीव्रता मिलती है। मुझे हमेशा विश्वास है कि आप हमेशा ही एक छात्र हैं। जब आप मैदान पर जाते हैं, तो हर दिन आप या दूसरे कुछ ना कुछ सीखते हैं। जो रवैया मैं इंटरनेशनल क्रिकेट में लाता हूं मैं इसके साथ ही जारी रखना चाहता हूं और हमेशा अपनी टीम की मदद करना चाहता हूं। “

“क्योंकि जब आप अपनी टीम की मदद करते हैं तो आप अपने आप ही अच्छा प्रदर्शन करने लगते हैं। मैं व्यक्तिगत प्रदर्शन या परिणाम के बारे में नहीं सोचता हूं। मैं घरेलू क्रिकेट में एक अच्छा रवैया और संदेश भेजने के बारे में सोचता हूं।”

एक बल्लेबाज के रूप में गेंदबाज को लेकर रहना होता है सावधान

अपनी बल्लेबाजी को लेकर रहाणे ने कहा कि “मैं तेज गेंदबाजों के साथ-साथ धीमी गेंदबाजों को खेलने का आनंद लेता हूं। एक बल्लेबाज के रूप में, आपको एक बार में सावधान रहना पड़ता है क्योंकि ये आपको ये जानने के लिए एक गेंद तो जरूर लेनी पड़ती है कि गेंद कहां पर आ रही है।”

“या कोई किस तरह से गेंदबाजी कर रहा है। ये आपके क्षेत्र में एक बल्लेबाज के रूप में रहने और लंबे समय के बजाय सही समय के लिए ध्यान केन्द्रित करने के बारे में है। बल्लेबाजी के लिए यही महत्वपूर्ण है।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post ऑस्ट्रेलिया दौरे को लेकर टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने कही ये बड़ी बात appeared first on SportzWiki Hindi.