Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट इस बल्लेबाज को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने का दें मौका : गांगुली

इंटरनेट डेस्क। सौरभ गांगुली भारतीय टीम के पूर्व कप्तान व बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज है। भारत के इस दिग्गज बाएं हाथ के बल्लेबाज ने क्रिकेट के मैदान में कई शानदार पारियां खेली हैं और टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया है। बंगाल टाइगर के नाम से मशहूर गांगुली ने क्रिकेट के मैदान में कई अनचाहे रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की है। भारतीय टीम के इस दिग्गज खिलाड़ी ने हाल ही दुनिया के बेस्ट ​खिलाड़ी व विकेटकीपर महेन्द्र सिंह धोनी के बारें में एक बड़ी बात कहीं है।

10वीं, 12वीं पास के लिए इस विभाग में निकली बंपर भर्ती, आज ही करें आवेदन

सौरभ गांगुली ने कहा कि महेन्द्र सिंह धोनी लंबे समय से खराब फॉर्म में चल रहे है और रनों के लिए तरस रहे हैं। ऐसे में बंगाल टाईगर ने भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को धोनी को तीसरे स्थान पर बल्लेबाजी का मौका देना चाहिए। ताकि धोनी लंबी पारी खेले और वापस उनका आत्मविश्वास लौटे।

रेलवे की परीक्षा से पहले अपनाएं ये फॉर्मूलें, मिलेगी जरूर कामयाबी

महेन्द्र सिंह धोनी इंग्लैंड दौरे उसके बाद एशिया कप और अब वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने बल्ले की चमक नहीं बिखेर रहे है। जिस कारण उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। गांगुली ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि माही को अपना आत्मविश्वास दोबारा हासिल करना होगा। इसके लिए विराट को धोनी को तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करने का मौका देना चाहिए। आपको बता दें कि भारत के पूर्व कप्तान ने कई मैचों में अंतिम समय में आकर छक्का जड़कर टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया है।