Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्या अंत की ओर है शिखर धवन का टेस्ट करियर, ऐसे हैं अब तक के आंकड़े

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। इस टीम में एक बार फिर सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को जगह नहीं मिली। इंग्लैंड सीरीज के बीच में ड्रॉप हुई मुरली विजय की टीम में वापसी हुई है वहीं दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दौरे के बाद टीम से ड्रॉप हुए रोहित शर्मा को टीम टीम में जगह मिली है। इन सब के बाद ही शिखर धवन को टीम में जगह नहीं मिली। टीम में वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाले पृथ्वी शॉ को टीम में जगह मिली है।

क्या यह टेस्ट करियर का अंत है

शिखर धवन के लिए यह उनके टेस्ट करियर का अंत हो सकता है। धवन ने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली में अपना टेस्ट डेब्यू किया था। उस मैच में उन्होंने रिकॉर्ड की झड़ी लगा दी थी। वह डेब्यू टेस्ट में सबसे तेज शतक बनाने वाले बल्लेबाज हैं। इसके साथ ही वह डेब्यू मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज भी हैं।

धवन ने भारतीय पिचों पर लगातार रन बनाये हैं लेकिन एशिया से बाहर उनका बल्ला पूरी तरफ खामोश रहा है। यही वजह है कि उन्हें टीम टीम से ड्रॉप कर दिया गया है। हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर उनका बल्ला बिलकुल खामोश था।

घर और बाहर प्रदर्शन

अभी तक अपने टेस्ट करियर में उन्होंने 34 टेस्ट मैच खेले हैं। इनमें 11 मैच भारतीय पिचों पर खेले हैं। इन 11 मैचों की 17 पारियों में 44.38 की औसत से 710 रन बनाये हैं। इसमें दो शतक और दो अर्धशतक भी शामिल है।

विदेशी पिचों पर भी उन्होंने 23 मैचों में 39.15 की औसत से 1605 रन बनाये हैं। इसमें 5 शतक और 3 अर्धशतक शामिल है। इसके बाबजूद यह रिकॉर्ड सारे आंकड़े नहीं दिखाते। इन 5 शतकों में 3 शतक श्रीलंका में आए हैं वहीं एक बांग्लादेश में बना है।

सेना देशों में प्रदर्शन

सेना देशों में दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड शामिल है। इन दोनों में धवन का बल्ला कुछ खास नहीं चला है। ऑस्ट्रेलिया में उन्होंने 3 मैच में 27 की औसत से 167 रन बनाये हैं। इंग्लैंड की बात करें तो आंकडें और खराब हैं। वहां खेले 7 मैच में उन्होंने 20 की औसत से सिर्फ 284 रन बनाये हैं।

न्यूजीलैंड में उनका रिकॉर्ड तोड़ा अच्छा रहा है। 2 मैचों में उन्होंने एक शतक और एक की मदद से 215 रन बनाये हैं। दक्षिण अफ्रीका में भी उनका रिकॉर्ड काफी खराब है। 3 मैचों में वहां उनके बल्ले से 18 की औसत से सिर्फ 108 रन निकले हैं। इन रिकॉर्ड को देखने के बाद अब धवन की टेस्ट क्रिकेट में वापसी मुश्किल ही दिखती है।

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post क्या अंत की ओर है शिखर धवन का टेस्ट करियर, ऐसे हैं अब तक के आंकड़े appeared first on SportzWiki Hindi.