Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पहला वनडे: रोहित और विराट की तूफानी पारियों से भारत ने वेस्टइंडीज को हराया

खेल डेस्क। रोहित शर्मा (नाबाद 152) और कप्तान विराट कोहली (140) की शतकीय पारियों की मदद से भारत ने गुवाहटी में खेले गए पहले वनडे मैच में बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज को आठ विकेट से शिकस्त दी।

इंग्लैंड ने दर्ज की श्रीलंका पर तीसरी जीत

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने शिमोन हेटमेयर की 106 रन की शतकीय पारी की सहायता से आठ विकेट पर 322 रन बनाए थे। इसके जवाब में रोहित शर्मा और कप्तान विराट की बड़ी शतकीय पारियों की मदद से भारत 42.1 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 326 रन बनाकर आसानी से जीत हासिल की।

एशियन चैंपियनशिप ट्रॉफी हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को दी 3-1 से मात

सलामी बल्लेबजा रोहित शर्मा ने नाबाद शतकीय पारी में 117 गेंदों का सामना करते हुए 15 चौके और आठ छक्के लगाए। वहीं मैन ऑफ द मैच विराट कोहली ने अपनी तूफानी शतकीय पारी के दौरान केवल 107 गेंदों का सामना किया। अपनी इस पारी में उन्होंने 21 चौके और दो छक्के लगाए। इन दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 246 रन की साझेदारी निभाकर भारत की जीत की राह आसान की।

इस मैच में भारत की ओर से शिखर धवन कोई कमाल नहीं दिखा पाएं और वह केवल चार रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए। वहीं अंबाटी रायुडु ने नाबाद 22 रन का योगदान दिया।

इससे पहले वेस्टइंडीज की ओर से शिमोन हेटमेयर (106) ने तूफानी शतकीय पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में केवल 78 गेंदों का सामना किया। इस दौरान उन्होंने छह चौके और छह छक्के लगाए। वहीं सलामी बल्लेबाज कीरान पावेल ने 39 गेंदों में 51 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इस पारी में उन्होंने छह चौके और दो छक्के से लगाए।