खेल डेस्क। इंदौर क्रिकेट प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर नहीं है। अब उन्हें 24 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाला दूसरा वनडे अपने घरेलू मैदान पर देखने को नहीं मिलेगा। मुफ्त पासों के आवंटन को लेकर विवाद के कारण अब इस मैच की मेजबानी इंदौर से छीनकर विशाखापत्तनम को सौंपी गई है।
1stTest: डेब्यू मैच मेें ही पृथ्वी शॉ ने किया धमाका, भारत ने लंच तक बनाए एक विकेट पर 133 रन
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे इंदौर के होल्कर स्टेडियम में 24 अक्टूबर को खेला जाना था, लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ के बीच मुफ्त पास के आवंटन को लेकर विवाद के कारण इंदौर से इस मैच की मेजबानी छीन ली गई है।
IND vs WI : डेब्यू मैच में ही पृथ्वी ने रचा इतिहास, इस दिग्गज को पीछे छोड़ा
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा पेटीएम वनडे अब विशाखापत्तनम के वाय एस राजशेखरा रेड्डी एसीए वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।इस विवाद की जड़ भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा अपने प्रायोजकों के लिए मुफ्त टिकट मांगे जाना बताया जा रहा है।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के संविधान के अनुसार स्टेडियम की कुल क्षमता के 90 फीसदी टिकटों की बिक्री अनिवार्य है और प्रदेश संघ को 10 फीसदी फ्री टिकट मिलेंगे।
गौरतलब है कि वेस्टइंडीज टीम इस समय भारत के लम्बे दौरे पर आई हुई है। वह यहां पर दो टेस्ट, पांच वनडे और तीन टी-20 मैचों की शृंखलाएं खेलेंगी। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला मैच आज से राजकोट में खेला जा रहा है।