भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है. राजकोट में खेले जा रहे इस मैच में पृथ्वी शॉ पूरी तरह अटैकिंग मोड में नज़र आए. अपना डेब्यू टेस्ट खेल रहे शॉ ने 137 रनों की शानदार पारी खेली.
शॉ ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपना लिया था. दबाव को दूर रख शॉ चौके जड़ते रहे. 154 गेंदों की शतकीय पारी में शॉ ने 19 चौके लगाए. तेज तर्रार बल्लेबाजी करने वाले शॉ ने 99 गेंदों पर ही अपना शतक पूरा कर लिया था. वह सबसे कम उम्र में डेब्यू टेस्ट मैच में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने हैं.
सचिन और सहवाग ने दी बधाई

‘गॉड ऑफ़ क्रिकेट’ से जाने जाने वाले सचिन तेंदुलकर और पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने शॉ की शानदार शुरुआत पर बधाई दी.
सचिन ने ट्वीट करते हुए लिखा ”पहली ही पारी में आपकी इस तरह की आक्रामक बल्लेबाजी देखकर काफी अच्छा लगा. इसी तरह बेखौफ अंदाज में बल्लेबाजी करते रहो.”
Lovely to see such an attacking knock in your first innings, @prithvishaw! Continue batting fearlessly. #INDvWI pic.twitter.com/IIM2IifRAd
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) October 4, 2018
वीरेंद्र सहवाग ने भी अपने अंदाज़ में ट्वीट करते हुए लिखा ”ये शॉ का शो रहा. बधाई हो पृथ्वी शॉ. अभी तो बाद शुरुआत है, लड़के में बहुत दम है.”
It’s been the Shaw show. Congratulations Prithvi Shaw, abhi toh bas shuruaat hai , ladke mein bahut dum hai #IndvWI pic.twitter.com/obEcSylvCV
— Virender Sehwag (@virendersehwag) October 4, 2018
भारत का पहला विकेट 3 रन पर ही केएल राहुल के रूप में गिर गया था. राहुल बिना कोई रन बनाए पवेलियन लौट गए थे. इसके बाद आए चेतेश्वर पुजारा और पृथ्वी ने मिलकर 206 रनों की बड़ी साझेदारी की. ये मजबूत साझेदारी तब टूट गयी जब शेरमन लेविस ने पुजारा को डोरिच के हाथों कैच आउट करा दिया.
पुजारा 86 रन बनाकर आउट हुए. पुजारा के जाने के कुछ समय बाद ही पृथ्वी भी 134 रन बनाकर बिशू की गेंद पर उन्ही को कैच
देकर आउट हुए.
The post सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग ने पृथ्वी शॉ को शतकीय पारी पर ख़ास अंदाज में दी बधाई appeared first on SportzWiki Hindi.