भारत के कप्तान विराट कोहली इस समय दुनिया भर के गेंदबाजों के लिए अबूझ पहेली बने हुए है. इस दौरान वो पूरी दुनिया में रन बना रहें है. उनकी इस प्रतिभा से पाक के महान वकार युनिस काफी ज्यादा प्रभावित है और उनका मानना है कि कोहली अब सुनील गावस्कर और सचिन तेंदुलकर जैसे खिलाड़ियों की सूची में आ गए है.
वो महान खिलाड़ी है

कोहली की बल्लेबाज़ी को लेकर बात करते हुए वकार युनिस ने कहा कि वो एक अच्छा खिलाड़ी है. वो सचिन तेंदुलकर, कपिल देव और सुनील गावस्कर जैसे खिलाड़ियों की श्रेणी आ गया है. वो इस समय अपने खेल से सबसे अच्छे दौर पर है.
कुछ इस तरह से कर सकते है आउट

कोहली को आउट करने को लेकर उन्होंने कहा कि
“हर किसी की कोई ना कोई कमजोरी होती है और विराट आउटसाइड द ऑफ स्टंप पर कमजोर हैं क्योंकि वह जल्द से शॉट मारना चाहते हैं. मुझे लगता है कि एक गेंदबाज के रूप में जब आप उन्हें गेंदबाजी कर रहे होते हैं तो आपको विवेक से काम लेना होता है. आप उन्हें बिल्कुल भी चैलेंज नहीं कर सकते हैं. आपको अपनी योजना पर काम करना होगा.”

आगे बलते हुए उन्होंने कहा कि सबसे बेहतर प्लान यह होता कि
“यदि आप आउटस्विंगर गेंदबाज हैं, जो कि मैं अपने दौर में था तो मैं उन्हें ऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंद फेंकता और गेंद उनके शरीर से थोड़ा दूर फेंककर उन्हें ड्राइव के लिए आमंत्रित करता. शायद यह एकमात्र तरीका होता उन्हें आउट करने का. विराट के लिए परिस्थितिया मायने नहीं रखती क्योंकि वह एक शानदार खिलाड़ी है.”
आप को बता दें कि विराट कोहली ने एशिया कप से आराम लिया था, जिसके बाद वो एक बार फिर से वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के वापस आ गए है. ऐसे में एक बार फिर से कोहली अपने नाम डंका बजाना चाहेंगे.
The post पाकिस्तान का ये दिग्गज हुआ कोहली का दीवाना, कहा सचिन और सुनील गावस्कर जैसे खिलाड़ियों की सूची में आता है appeared first on SportzWiki Hindi.