Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मेसी, नेमार छठे बालोन डी ओर खिताब के लिए नामांकित हुए

पेरिस | बार्सिलोना के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी इस बार छठे बालोन डी ओर खिताब के लिए नामांकित हो गए हैं। मेसी का नाम भी बालोन डी ओर खिताब के लिए सूची में शामिल कर दिया गया है।

 इसके साथ इस सूची में क्रोएशिया के मिडफील्डर लुका मोड्रिक और ब्राजील के फारवर्ड नेमार का नाम भी शामिल किया गया है। फ्रांस फुटबाल पत्रिका की ओर से हर साल सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को बालोन डी ओर खिताब दिया जाता है।

ऐसे में इस खिताब के लिए सोमवार देर रात को जारी अस्थायी सूची में एटलेटिको मेड्रिड के गोलकीपर जान ओब्लाक, मैनचेस्टर युनाइटेड के पॉल पोग्बा, रियल मेड्रिड के डिफेंडर मार्सेलो, पेरिस सेंट जर्मेन के फ्रेंच फारवर्ड कीलियन एमबाप्पे, टोटेनहम हॉटस्पर के खिलाड़ी हुगो लोरिस, जुवेंतस के खिलाड़ी मारियो मेंडजुकिक और लिवरपूल के फारवर्ड साडियो माने का नाम भी शामिल है।

ये भी पढ़ें…..कोर्ट ने जारी किया रीता बहुगुणा जोशी के खिलाफ गैर जमानती वारंट

फ्रांस की पत्रिका ने अभी सभी 30 नामांकित खिलाड़ियों की सूची जारी नहीं की है।

The post मेसी, नेमार छठे बालोन डी ओर खिताब के लिए नामांकित हुए appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.