साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन का नाम दुनिया के खतरनाक तेज गेंदबाजों में आता है. हालांकि पिछले कुछ समय में वह अपने उस फॉर्म में नहीं दिखे जिसके लिए वे जाने जाते हैं. जिसका कारण उनका चोटिल होना भी रहा. वहीं डेल स्टेन पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास को भविष्य में दुनिया के नंबर वन गेंदबाज के तौर पर देख रहे हैं.
दुबई में खेली गयी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में मोहम्मद अब्बास की गेंदबाजी काफी प्रभावी रही. 28 वर्षीय अब्बास ने अभी तक 10 टेस्ट मैच ही खेले हैं, जिसमें 2.46 इकॉनमी और 15.46 की औसत से 59 विकेट लिए.
अब्बास की गेंदबाजी की मदद से पाकिस्तान को मिली बड़ी जीत

पाकिस्तान टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के आखिरी मैच में अब्बास की शानदार गेंदबाजी की मदद से एक बड़ी जीत मिली. अबू धाबी में खेले जा रहे टेस्ट में शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया को हराकर पाक टीम ने 373 रनों की जीत अपने नाम की. इस मैच में अब्बास ने 10 विकेट लिए. ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के दौरान अब्बास ने 5 विकेट लिए थे जबकि दूसरी पारी में भी 5 विकेट चटकाए.
क्या कहा डेल स्टेन ने ?
डेल स्टेन ने एक ट्वीट करते हुए कहा ”मैं दुनिया के नंबर वन गेंदबाज को आते हुए देख रहा हूँ… मोहम्मद अब्बास”
I see a new number 1 Test bowler coming… Mohammad Abbas
— Dale Steyn (@DaleSteyn62) October 19, 2018
अबू धाबी टेस्ट में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 282 रन बनाए थे. जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया टीम पहली पारी में 145 रनों पर ही ऑल आउट हो गयी. दूसरी पारी में पाकिस्तान ने 400 रन बनाए. अब ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में जीत के लिए 538 रनों की जरूरत थी. पर ऑस्ट्रेलिया 164 रनों पर ही ऑल आउट हो गयी.
गौरतलब है कि डेल स्टेन से पहले पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर रमीज रजा भी मोहम्मद अब्बास को भविष्य का नंबर वन टेस्ट तेज गेंदबाज बता चुके हैं.
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post किसी साउथ अफ्रीकन नहीं बल्कि इस गेंदबाज को भविष्य में टेस्ट क्रिकेट का नंबर वन गेंदबाज मान रहे डेल स्टेन appeared first on SportzWiki Hindi.