Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली ने कहा इस गेंदबाज के सामने बल्लेबाजी करने में लगा था डर, लगा खत्म हो जाएगा करियर

विराट कोहली इस समय दुनिया के सबसे अच्छे बल्लेबाजों में से एक माने जाते है. ऐसे में अगर आप से कोई कहें कि विराट कोहली को भी किसी से डर लगता था तो शायद आप को हैरानी होगी. हाल में ही क्रिकेट की किताब में कोहली के करियर और उनके शुरूआती दौर को लेकर बात की गई है. जिसमे बताया कि कोहली को भी किसी गेंदबाज़ से डर लगता था और उस समय उन्हें ये लगने लगा था कि उनका टेस्ट करियर भी खत्म हो गया है.

कोहली को लगता था इस खिलाड़ी से डर

आपको बता दें कि कोहली ने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत वेस्टइंडीज में की थी और तीन टेस्ट मैचों में वह केवल 76 रन बना पाये थे. अपनी पहली चार टेस्ट पारियों में से तीन में फिडेल एडवर्ड्स ने उन्हें पवेलियन की राह दिखायी थी. वरिष्ठ खेल पत्रकार शिवेंद्र कुमार सिंह ने अपनी किताब ‘क्रिकेट की अनसुने किस्से’ में कोहली के हालात को लेकर लिखा है.

किताब में उन्होंने लिखा है कि दो टेस्ट मैच की चार पारियों में यह तीसरा मौक़ा था जब एडवर्ड्स ने उन्हें आउट किया था. विराट कोहली ने अपने क़रीबी लोगों के सामने इस बात को कबूल किया था कि उन्हें एडवर्ड्स की गेंद को ‘पिक’ करने में दिक्क़त हो रही है. पेंगुइन से प्रकाशित 180 पन्नों की किताब में क्रिकेट से जुड़े 50 किस्सों का वर्णन किया है जिनमें मंसूर अली खां पटौदी से लेकर वर्तमान समय के क्रिकेटरों और भारत के 2006 के पाकिस्तान दौरे से जुड़े किस्से शामिल हैं.

शुरूआती दौर में लोगों को किया परेशान 

विराट कोहली जितने ज्यादा मैदान पर आक्रामक देखे जाते है, उसे ज्यादा वो अपनी निजी जिंदगी में शरारती है. एक बार उन्होंने दिल्ली में एक रेस्टोरेंट में अपने फ़ोन से टीवी को आवाज़ को कम ज्यादा करने शुरू कर दिया था. जिस वजह से वहां पर मौजूद लोग परेशान हो गए थे.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post विराट कोहली ने कहा इस गेंदबाज के सामने बल्लेबाजी करने में लगा था डर, लगा खत्म हो जाएगा करियर appeared first on SportzWiki Hindi.