Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सहवाग और अफरीदी को इनसे लगता था सबसे ज्यादा डर, ऐसे हुआ खुलासा

स्पोर्ट्स डेस्क। क्रिकेट की दुनिया दो विस्फोटक बल्लेबाज़ रहे वीरेंद्र सहवाग और शाहिद अफरीदी ने हाल ही में कुछ ऐसे खुलासे किये है जिनके बारे में आप जानकर हैरान हो सकते है। ये तो सभी जानते है दोनों ही बल्लेबाज़ों से दुनिया का हर गेंदबाज़ खौफ खाता था। हाल ही में दोनों बल्लेबाज़ एक चैट शो में पहुंचे, इस दौरान उन्होंने वो बताया जो फैन्स सालो से जानना चाहते थे।

वीरेंद्र सहवाग ने चैट शो में बताया कि उन्हें सबसे ज्यादा डररावलपिंडी एक्सप्रेस नाम से मशहूर शोएब अख्तर से लगता था। ये पता नहीं होता था कि कौन सी गेंद वो आपके पांव पर करेंगे और कौन सी आपके सिर पर आने वाली है। शोएब ने मेरे सिर पर कई बाउंसर्स मारी थी। हालांकि उनकी गेंदों को ही खेलने में मजा आता था।' आपको बता दें, भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग और पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के बीच भी मैदान पर कई बार नोंक झोंक देखने को मिलती थी।

वहीं बूम-बूम शाहिद अफरीदी ने खुलासा किया कि वैसे तो वो किसी खिलाड़ी से नहीं डरते थे लेकिन उन्हें वीरेंद्र सहवाग के सामने गेंदबाजी करने में काफी परेशानी होती थी। सहवाग अच्छे-अच्छे गेंदबाजों के खिलाफ अटैकिंग बल्लेबाजी कर उनकी लाइन लेंथ बिगाड़ देते थे। भारत और पाकिस्तान के कई मुकाबलों के दौरान सहवाग ने अफरीदी की जमकर धुनाई की थी । आपको बता दे इस चैट शो में दोनों दिग्गजों ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर के यादगार पलों को याद किया, जिन्हे सुनकर फैन्स भी खुश हुए ।



Herald