भारत के स्टार गेंदबाज़ उमेश यादव को एशिया कप में टीम में शामिल नही किया था. इंग्लैंड में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद उन्हें वन डे टीम में जगह नही दी गई थी. ऐसे में हाल में ही उन्होंने इंटरव्यू दिया था. जिसमे उन्होंने वन डे टीम से बाहर होने और भुवी और बुमराह को लेकर बात की.
इंग्लैंड में बेहतर कर सकते थे

इंग्लैंड में अपने निराशाजनक प्रदर्शन को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि
“मैं खुद अपने प्रदर्शन से निराश था. मैंने इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 में अच्छा किया था, लेकिन वनडे में मेरा प्रदर्शन निराशाजनक रहा था. इस दौरान मैंने 6 के इकॉनमी रेट से गेंदबाज़ी की थी. ऐसे में उन्होंने जरुर सोचा होगा कि उमेश यादव इससे बेहतर कर सकता हैं. मुझे खुद भी लगता है कि मैं इससे बेहतर कर सकता हूँ. लेकिन ऐसा हो नही सका. एक सीनियर गेंदबाज़ होते हुए भी मैंने इतने ज्यादा रन दिए है और एक युवा गेंदबाज़ ने भी वैसा ही किया है.”

एशिया कप में न चुने जाने को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि
“मैंने इस पर किसी भी तरह का कोई भी प्रतिक्रिया नही दी. मुझे पता है अगर मैं अच्छा करूंगा तो मुझे टीम में मौका जरुर मिलेगा.”
भुवी और बुमराह के होते हुए भी टीम में बन सकती है जगह

वन डे टीम में नियमित जगह को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि
“मुझे लगता है इस समय टीम में जगह बनाना मुश्किल है. मुझे जिस तरह से मौके मिल रहे है उससे काफी ज्यादा मुश्किल है. मुझे बेहद ज्यादा समय के बाद टीम में जगह मिली थी. ऐसे में अब मेरे पास जितने भी मौके हैं, उन्ही में मुझे अच्छा करना होगा. इस समय इस तरह के मौके से अपनी जगह पक्की करना मुश्किल है, लेकिन मुझे लगता है अगर मैं अच्छा करूँगा तो मैं टीम में जगह बना सकता हूँ और आगे टीम में शामिल हो सकता हूँ.”
The post उमेश यादव ने खुद लिया इंग्लैंड में वनडे सीरीज हार की जिम्मेदारी, बताई कहां हुई गलती appeared first on SportzWiki Hindi.