पाकिस्तान के महान आलराउंडर शाहिद अफरीदी इस समय भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हो, लेकिन वो अभी भी लीग क्रिकेट में खेलते हुए नज़र आते है. वहीं अब उन्होंने एक बार फिर से आईपीएल को अपना रंग छेड़ दिया है. उनका मानना है कि भारतीय खिलाड़ियों को अन्य लीग्स में भी खेलना चाहिए.
इससे उनके खेल में सुधार होगा और वो ज्यादा बेहतर होंगे.पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी इन दिनों यूएई में अफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल रहे हैं.
भारतीय खिलाड़ियों को लेना चाहिए हिस्सा

गल्फ न्यूज से बातचीत के दौरान अफरीदी ने कहा कि
“अगर भारतीय खिलाड़ी अन्य देशों की लीग में भी खेलेंगे तो इससे लीग का आयोजन करने वाले देश में क्रिकेट का स्तर सुधारने में मदद मिलेगी. जहां एक और दुनिया भर में टी-20 क्रिकेट का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर बीसीसीआई ने अपने देश के खिलाड़ियों पर विदेशी टी-20 लीग में खेलने पर रोक लगा रखी है.”

आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि
” दूसरे देशों में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए भारत को अपने खिलाड़ियों को विदेशी लीग में भी खेलने की इजाजत देनी चाहिए.”
आप को बता दे कि कुछ साल पहले बीसीसीआई ने यूसुफ पठान को हांगकांग सिक्सिस में खेलने की इजाजत दी थी. अन्य खिलाड़ियों की तरफ से भी इसी प्रकार के आवेदन करने के बाद पठान को अगली बार इस लीग में खेलने की इजाजत नहीं दी गई थी. गौरतलब है कि शाहिद अफरीदी, अफगानिस्तान प्रीमियर लीग में पक्तिया पैंथर्स की तरफ से खेल रहे हैं.

आपको बता दें कि इससे पहले भी कई ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भारतीय खिलाड़ियों को बिग बैश में खेलने का आमंत्रण दे चुके हैं. लेकिन अभी तक बीसीसीआई किसी भी खिलाड़ी को लीग क्रिकेट में खेलने की इजाजत नही है. ऐसे में उम्मीद करते है कि आने वाले समय में हम कई खिलाड़ियों को अन्य लीग में खेलते हुए भी देख सकते हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post अफरीदी ने फिर दिया भारत के पक्ष में बयान, कहा अगर ऐसा कर दे बीसीसीआई तो दुनिया की सबसे मजबूत टीम होगी इंडिया appeared first on SportzWiki Hindi.