भारत और वेस्टइंडीज के बीच 21 अक्टूबर से 5 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा। इससे पहले हुए टेस्ट सीरीज को भारतीय टीम ने 2-0 से आसानी से जीत लिया था। इसके बाद भी भारतीय टीम के लिए वनडे सीरीज में जीत दर्ज करना आसान नहीं होगा। टेस्ट मैचों की तरह ही वनडे में भी शुरुआत समय में वेस्टइंडीज का दबदबा हुआ करता था।
भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज की टीम ने अंतिम वनडे सीरीज 2006 में अपने घर में जीती थी। भारत में वेस्टइंडीज ने अंतिम सीरीज 2002/03 में जीता था। उस समय वेस्टइंडीज ने 7 मैच की वनडे सीरीज को 4-3 से अपने नाम किया था।
दोनों टीमों के बीच पिछली सीरीज 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के ठीक बाद वेस्टइंडीज में हुई थी। भारतीय टीम ने उस 5 मैचों की सीरीज को 3-1 से अपने नाम कर लिया था। वर्तमान समय में देखा जाये तो वेस्टइंडीज की टीम भारतीय टीम के आसपास भी नहीं दिखती लेकिन क्रिकेट अनिश्चिताओं का खेल ऐसे ही नहीं कहा जाता। वेस्टइंडीज की टीम इस वनडे सीरीज में उलटफेर भी कर सकती है।
आईये आपको दोनों टीमों के वनडे आंकड़ों के बारे में बताते हैं
टीम रिकॉर्ड

आमने सामने
मैच- 121
भारत-56
वेस्टइंडीज- 61
टाई- 1
बेनतीजा- 3
सर्वाधिक स्कोर
भारत- 418/5, इंदौर (2011)
वेस्टइंडीज- 333/8, जमशेदपुर (1983)
सबसे छोटा स्कोर
भारत- 100/10, अहमदाबाद (1993)
वेस्टइंडीज- 121/10, पोर्ट ऑफ़ स्पेन (1997)
सबसे बड़ी जीत
भारत- 160 रन, बड़ोदरा (2007)
वेस्टइंडीज- 135 रन, विजयवाड़ा (2002)
सबसे छोटी जीत
भारत – 4 रन, विशाखापट्टनम (1994)
वेस्टइंडीज – 1 रन, किंग्स्टन (2006)
The post भारत बनाम वेस्टइंडीज: वनडे क्रिकेट के आंकड़े, किसका पलड़ा भारी appeared first on SportzWiki Hindi.