Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

‘मैन ऑफ़ द मैच’ लेते हुए रोहित ने कहा मेरी बल्लेबाजी नहीं बल्कि इस वजह से मुझसे ज्यादा खुश हैं कप्तान विराट कोहली

भारतीय टीम के स्टार ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम को मुंबई में खेले गये चौथे वनडे मैच में 224 रन के एक बड़े अंतर से जीत दिला दी हैं.

रोहित शर्मा ने भारतीय टीम के लिए इस मैच में एक शानदार शतक लगाया और उन्ही के शतक के दम पर भारतीय टीम पहले खेलते हुए एक विशाल स्कोर खड़ा कर पाई.

रोहित के शानदार शतक से जीता भारत 

rohit sharma

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने रोहित शर्मा के शानदार 137 गेंदों पर 162 रन शतक के दम पर निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 377 रन का एक विशाल स्कोर खड़ा किया. जवाब में वेस्टइंडीज की टीम मात्र 153 रन पर आल आउट हो गई और भारत ने यह मैच रोहित के शानदार शतक के दम पर 224 रन के अंतर से जीत लिया.

और पढें – क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने स्मिथ और वार्नर के बैन पर दोबारा विचार करने से किया इंकार, कहा-नही हटेगा प्रतिबंध

रोहित को शतकीय पारी के लिए मिला ‘मैन ऑफ़ द मैच’

भारतीय टीम के स्टार ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा को उनकी शानदार शतकीय पारी के लिए ‘मैन ऑफ़ द मैच’ के खिताब से नवाजा गया. उन्होंने अपनी पारी में 20 शानदार चौके व 4 छक्के लगाये.

स्लिप में कैच कर अच्छा महसूस कर रहा 

रोहित ने ‘मैन ऑफ़ द मैच’ लेते हुए अपने बयान में कहा, “मुझे अच्छा महसूस हो रहा है, कि मैं स्लिप फील्डिंग पर अच्छा कर रहा हूं. मैं स्लिप पर टीम के लिए कैच कर योगदान दे रहा हूं. यह मेरे व मेरी टीम के लिए काफी अच्छी बात हैं. विराट भी इससे काफी खुश हैं. 

स्लिप पर कैच पकड़ना महत्वपूर्ण हैं. खासतौर से तब जब कुलदीप यादव जैसा शानदार स्पिन गेंदबाज गेंदबाजी कर रहा हो, उसकी गेंदों पर हमेशा आपकों स्लिप में तैयार रहना होता हैं, क्योंकि उनको पढ़ पाना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं हैं. हालाँकि, मैं उसके खिलाफ नेट्स में बल्लेबाजी करता हूं, इसलिए मुझे उसकी गेंदबाजी में स्लिप फील्डिंग करना आसान रहता हैं.”

रायडू और मेरी साझेदारी रही मैच विनिंग 

रोहित शर्मा ने आगे अपने बयान में कहा,

“शुरूआती दो विकेट खोने के बाद, मैंने पहले बड़ी साझेदारी करने की ओर देखा और मैंने रायडू के संग एक साझेदारी बनाई. इस साझेदारी ने हमारी टीम को एक बड़ा स्कोर बनाने में मदद की और अंत में हम दोनों की साझेदारी एक मैच विनिंग साझेदारी साबित हुई हैं. 

हमारे द्वारा खेले गए सभी चार मैच में, हमने कुछ बड़ी साझेदारी की है. जो एक अच्छी बात हैं. जब आप एक बार आप सेट हो जाते हैं, तो यह आपकी जिम्मेदारी हैं, कि आप लम्बा खेले और अपनी टीम को एक अच्छा स्कोर दे.”

गेंदबाजी इकाई के रूप में हमारी टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया हैं. गेंदबाजो का अच्छा प्रदर्शन वाकई खुशी की बात हैं. स्पिनर गेंद को घुमा रहे हैं और तेज गेंदबाज अच्छी स्विंग कर रहे हैं, इसलिए गेंदबाजी में भी फिलहाल सब ठीक हैं. 

और पढें – रोहित शर्मा के शतक के अलावा चर्चा में रही ये पांच बातें

The post ‘मैन ऑफ़ द मैच’ लेते हुए रोहित ने कहा मेरी बल्लेबाजी नहीं बल्कि इस वजह से मुझसे ज्यादा खुश हैं कप्तान विराट कोहली appeared first on SportzWiki Hindi.