वेस्टइंडीज के खिलाफ मुंबई के ब्रेबॉर्न में खेले जा रहे वनडे में रोहित शर्मा का एक बार फिर हिट शो दिखाई दिया. रोहित शुरुआत में धीमें खेले पर एक बार अर्द्धशतक पूरा करने के बाद उन्होंने अपना गियर बदला और गेंदबाजों की धुनाई शुरू कर दी. ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 99 गेंदों पर अपने वनडे करियर का 21 वां शतक लगाया.
शतक लगाने के बाद रोहित ने अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी जारी रखी और 137 गेंदों पर 162 रन बनाए. ऐसा लग रहा था कि वह अपने एक और दोहरे शतक की ओर बढ़ रहे हैं तभी नर्स की गेंद पर चन्द्रपॉल हेमराज को कैच देकर वह आउट हुए. वहीं अपनी इस विशाल पारी से उन्होंने एक शानदार रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया.
ब्रेबॉर्न पर बनाया रिकॉर्ड
ये भी पढ़ें – रोहित ने शतक लगाते ही तोड़ दिया सौरव गांगुली का रिकॉर्ड

रोहित मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में टी-20 शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज हैं. वहीं फर्स्ट क्लास क्रिकेट में तिहरा शतक लगाने वाले इस स्टेडियम में दूसरे बल्लेबाज हैं. जबकि अब यहां पहला वनडे शतक भी रोहित के बल्ले से निकला है. रोहित ने 162 रनों की पारी में 20 चौके और 4 छक्के लगाए.
रोहित ने अपना 21वां वनडे शतक 186वीं पारी में लगाया. सबसे कम पारियों में इस उपलब्धि तक पहुँचने के मामले में वह चौथे बल्लेबाज बन गए. नंबर एक पर हाशिम अमला हैं जिन्होंने 116 पारियों में ये कारनामा किया था. दूसरे नंबर पर 138 पारियों के साथ विराट कोहली और तीसरे पर 183 पारियों के साथ एबी डीविलियर्स मौजूद हैं.
रोहित की पारी की मदद से भारत ने बनाया पहाड़ जैसा स्कोर

रोहित शर्मा की विशाल पारी की मदद से भारतीय टीम 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 377 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा करने में सफल रही. रोहित के अलावा अम्बाती रायडू ने 81 गेंदों पर 100 रनों की पारी खेली. उन्होंने 8 चौके और 4 छक्के लगाए.
ये भी पढ़े –वीडियो: रोहित ने लगाया एक और शतक तो देखने लायक था पत्नी ऋतिका का रिएक्शन
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में विशाल शतकीय पारी खेलकर रोहित ने अपने नाम किया ये ख़ास रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.