इंटरनेट डेस्क। अपने पति भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पर कई संगीन आरोप लगाकर सुर्खियों में बनी हसीन जहां अब राजनीति में उतर आई हैं।
हसीन जहां अपना राजनीतिक करियर शुरू करते हुए मंगलवार को कांग्रेस में शामिल हो गई है। एक प्रोफेशनल मॉडल रह चुकी हसीन जहां ने मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष संजय निरूपम की मौजूदगी में कांग्रेस का दामन थामा है।
राजस्थान विधानसभा चुनाव: आपराधिक मामलों से संबंधित उम्मीदवारों की करनी होगी मीडिया में घोषणा
हसीन जहां के कांग्रेस में शामिल होने के साथ ही अमरोहा की सियासत में भी हलचल मच गई हैं। इसके साथ ही शमी की पत्नी के आगामी लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार के रूप में मैदान पर उतरने की अटकलों को बल मिला है।
सरकार बनाने का सपना देख रही कांग्रेस को गोवा में लगा बड़ा झटका
गौरतलब है कि इस साल फरवरी-मार्च में हसीन जहां एक दम से तब चर्चा में आई थी जब उन्होंने अपने पति मोहम्मद शमी पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। इसके बाद में कोलकाता पुलिस ने भारतीय तेज गेंदबाज के खिलाफ मामला भी दर्ज किया था।
क्या भाजपा छोड़कर राजद में शामिल होना चाहते हैं शत्रुघ्न सिन्हा?
इसके बाद भी हसीन जहां ने शमी पर कई संगीन आरोप लगाए थे। इसके तहत उनकी पत्नी ने शमी पर शादी के बाद अफेयर, मैच फिक्सिंग जैसे जैसे गंभीर आरोप भी लगाए थे।
हसीन जहां ने मोहम्मद शमी पर एक पाकिस्तानी लडक़ी से संबंध होने के आरोप भी लगाए थे। इस संबध में तो उन्होंने मोबाइल चैट के कुछ स्क्रीनशॉट भी सोशल मीडिया पर शेयर किए थे।इंडियन प्रीमियर लीग की टीम कोलकाता नाइटरायडर्स की चीयरलीडर रह चुकी हसीन जहां ने साल 2014 में भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी से विवाह किया था।