Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने के लिए बीसीसीआई ने कप्तान विराट और कोच शास्त्री के साथ बनाई ये रणनीति

बुधवार को प्रशासकों की समिति और भारतीय टीम मैनेजमेंट की एक बैठक हुई. मिली जानकारी के मुताबिक इस दौरान आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे और विश्वकप को लेकर चर्चा हुई. इस दौरान भारत के ऑस्ट्रेलिया में तीन चार-दिवसीय अभ्यास मैच पर भी विचार किया गया. भारतीय टीम अगले महीने नवंबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी.

साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड में प्रदर्शन से लिया सबक 

ऐसा लग रहा है कि बीसीसीआई ने इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका में मिली हार से सबक लिया है. इन दोनों दौरों के दौरान भारत ने बहुत अधिक अभ्यास नहीं किया था. जिसका असर टीम के प्रदर्शन पर साफ तौर पर देखा गया. अभ्यास की कमी को लेकर पूर्व भारतीय दिग्गजों ने आलोचना की थी.

इस मामले में सबसे बड़ा सवाल पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने उठाया था. शायद अब बीसीसीआई भी इस बात को समझ चुका है कि अभ्यास की कमी ही ख़राब प्रदर्शन का कारण बन रही है.

हालांकि पहले से दो अभ्यास मैच खेले जाने तय थे पर अब मिडडे के मुताबिक बीसीसीआई तीन चार-दिवसीय अभ्यास मैच की ओर देख रहा है. अगर ऐसा होता है तो ये निश्चित तौर पर भारतीय टीम के हित में रहेगा.

इंग्लैंड में भारत को पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-4 से हार का सामना करना पड़ा था. पूरी सीरीज के दौरान टीम की बल्लेबाजी सवालों के घेरे में रही. वहीं मौजूदा समय में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज के पहले मैच में भारत ने एक पारी 272 रनों से बड़ी जीत दर्ज की.

दूसरे और आखिरी टेस्ट में भी भारत वेस्टइंडीज को अगर एक बड़े अंतर से हराता है तो इससे टीम का आत्मविश्वास उंचा होगा. जिसकी ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले सबसे ज्यादा ज़रुरत है. ऑस्ट्रेलिया में पहले टी-20 सीरीज के बाद चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने के लिए बीसीसीआई ने कप्तान विराट और कोच शास्त्री के साथ बनाई ये रणनीति appeared first on SportzWiki Hindi.