इंटरनेट डेस्क। महेन्द्र सिंह धोनी भारतीय टीम के पूर्व कप्तान व दुनिया के बेस्ट फीनिशर है। भारत के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने कई मैचों में टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया है। धोनी ने क्रिकेट के मैदान में कई शानदार रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की।
2019 World Cup : भारतीय टीम ने BCCI से मांगी ये तीन खास चीजें!
भारतीय टीम के इस शानदार विकेटकीपर बल्लेबाज ने आज ही के दिन एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने में कामयाबी हासिल की थी। धोनी ने आज से 13 साल पहले आज ही के दिन 31 अक्टूबर 2005 को ऐसा रिकॉर्ड स्थापित किया जो आज तक दुनिया का कोई विकेटकीपर बल्लेबाज नहीं तोड़ पाया।
किंग खान की फिल्म जीरो ने रिलीज से पहले ही कर डाला ये कारनामा और वसूले लिए सौ करोड़ रूपए
महेन्द्र सिंह धोनी ने आज ही दिन जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आतिशी पारी खेली और अपने फैंस का दिल जीत लिया और उनकी ये पारी आज भी अपने फैंस के दिलों में जिंदा है। महेन्द्र सिंह धोनी एसएमएस में श्रीलंका के खिलाफ सिर्फ 145 गेंदों में 15 चौके और 10 छक्कों की मदद से नाबाद 183 रन बनाए थे। वन-डे क्रिकेट में किसी विकेटकीपर द्वारा बनाया गया यह सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा, जो आज तक कायम है। धोनी ने अपनी इस आतिशी पारी के दौरान पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट के 172 रन के रिकॉर्ड को पछाड़ने में कामयाबी हासिल की। भारतीय टीम का ये दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज फिलहाल वेस्टइंडीज के खिलाफ मैदान में अपने जलवे बिखेरते नजर आ रहे है।