Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट के लिए भारतीय टीम में इन खिलाड़ियों का चयन कर उठाए गए सकारात्मक कदम

भारतीय टीम अगले महीने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी. जहां चार टेस्ट मैचों की सीरीज 6 दिसंबर से खेली जाएगी. इसके लिए भारतीय टीम की घोषणा शुक्रवार को कर दी गयी. ऑस्ट्रेलिया में खेलना भारत के लिए हमेशा से मुश्किल भरा रहा है. ऐसे में ये टेस्ट सीरीज चुनौतियों से भरी होगी. पर इस सीरीज के लिए चयन की गयी भारतीय टीम में कई सकारत्मक पहलू दिख रहे हैं.

मुरली विजय और रोहित शर्मा की वापसी 

मुरली विजय भारतीय टेस्ट टीम के एक भरोसेमंद सलामी बल्लेबाज रहे हैं. इंग्लैंड दौरे पर शुरूआती दो मैचों में वह रन नहीं बना पाए थे. जिसके बाद उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया था. इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ भी दो टेस्ट मैचों की सीरीज में उनका चयन नहीं हुआ था. अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी वापसी हुई है.

मुरली विजय का ऑस्ट्रेलिया में अच्छा प्रदर्शन रहा है. पिछली बार जब भारत ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गया था तो टेस्ट सीरीज में उनके बल्ले से रन निकले थे. इसलिए मुरली विजय की वापसी को एक टीम के लिए एक सकारात्मक कदम माना जा सकता है.

दूसरा रोहित शर्मा की टेस्ट टीम में वापसी हुई है. रोहित ने अपना आखिरी टेस्ट साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था. सीमित ओवर क्रिकेट में वह दुनिया के बेस्ट ओपनर बल्लेबाजों में से एक हैं. पर टेस्ट में रोहित निरंतरता हासिल नहीं कर पाए. यही कारण उनके ड्रॉप होने का रहा.

ये भी पढ़ें –  दोबारा घोषित हुई अंतिम दो वनडे के लिए भारतीय टीम

रोहित ने 25 टेस्ट मैच अभी तक खेले हैं, जिसमें 39.97 की औसत से 1479 रन बनाए. उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 177 रन है. रोहित की बल्लेबाजी क्षमता से सभी बाकिफ हैं. उन्हें कुछ मौके टेस्ट में जरुर मिलने चाहिए. इसलिए उनकी टेस्ट टीम में वापसी एक अच्छा फैसला है.

युवा पृथ्वी शॉ को मौका 

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट में डेब्यू करने वाले पृथ्वी शॉ ने अपनी बल्लेबाजी से धमाल मचाया है. उनकी तुलना महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग से की जा रही है. पृथ्वी की बल्लेबाजी का निडर अंदाज बता रहा है कि वह किसी भी गेंदबाजी को अपने उपर हावी नहीं होने देंगे.

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम में उनका चयन होना एक अच्छा कदम है. अगर वह ऑस्ट्रेलिया में अच्छा करते हैं तो भारत को एक शानदार ओपनर बल्लेबाज मिल जाएगा.

ये भी पढ़ें – ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 टेस्ट मैचो के लिए 18 सदस्यी भारतीय टीम घोषित

The post ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट के लिए भारतीय टीम में इन खिलाड़ियों का चयन कर उठाए गए सकारात्मक कदम appeared first on SportzWiki Hindi.