वेस्टइंडीज के खिलाफ हैदराबाद में खेले जा रहे टेस्ट मैच में ऋषभ पंत ने एक बार फिर 92 रनों की शानदार पारी खेली. हालांकि पंत शतक से चूंकने से निराश ने होंगे. पंत की ये पारी ऐसे समय में आई जब टीम को सबसे ज्यादा ज़रूरत थी. रिषभ की इस पारी से पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर काफी प्रभावित हुए हैं.
एडम गिलक्रिस्ट से की पंत की तुलना

पंत की बल्लेबाजी को लेकर सुनील गावस्कर ने इंडिया टुडे से कहा
”जिस तरह पंत ने बल्लेबाजी की उसे देख कर लग रहा है कि वह किसी चीज़ का जश्न मन रहे थे. वह एक अच्छा खिलाडी है. हम सभी जानते हैं की उनके पास किस तरह के शॉट हैं. दिन खेल के अंत तक वह बड़े शॉट और शतक की ओर जा सकता था पर मुझे लगता रहाणे के साथ उसने पारी को बनाया. दूसरी ओर एक बहुत ही बुद्धिमकता वाला व्यक्ति था. भारत को एक बड़ी लीड की जरूरत है. इसलिए वह अपने साथ पंत को जोड़े रहे और मैं पंत से बेहद प्रभावित हुआ. उनका द्रष्टिकोण काफी अच्छा था.”
गावस्कर का कहना है कि पंत भारत के लिए उसी तरह साबित हो रहे हैं जैसा गिलक्रिस्ट ऑस्ट्रेलिया के लिए किया करते थे. उन्होंने कहा
”नंबर चार पर अगर कोई इस तरह आता था तो वह ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट थे. गिलक्रिस्ट जब बल्लेबाजी के लिए आते तो ऑस्ट्रेलिया की हालत ख़राब होती चार विकेट और बोर्ड पर कोई बहुत ज्यादा रन नहीं होते. वह एक तेज शतक लगाते और ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 350-400 पर पहुंचा देते. मुझे लगता है पंत इसमें सक्षम हैं.”

ऋषभ पंत ने इंग्लैंड दौरे पर तीसरे टेस्ट के दौरान टेस्ट में डेब्यू किया था. बल्लेबाजी में पंत अभी तक शानदार रहे हैं. हालांकि उन्हें अपनी विकेटकीपिंग पर सुधार करने की ज़रूरत है. वह विकेट के पीछे काफी अतिरिक्त रन दे चुके हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post महेंद्र सिंह धोनी नहीं बल्कि इस दिग्गज विकेटकीपर से की सुनील गावस्कर ने ऋषभ पंत की तुलना appeared first on SportzWiki Hindi.