वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम 3 मैचों के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। इस टीम में जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार की वापसी हुई है। वहीं तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को टीम से बाहर कर दिया है। इन सब के बीच विराट कोहली के चहेते खिलाड़ी केएल राहुल को एक बार टीम में जगह मिल गई। टेस्ट मैच में फ्लॉप होने वाले राहुल का वनडे रिकॉर्ड भी कुछ खास नहीं रहा है।
2016 में किया था डेब्यू
सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने 2016 में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया था। उन्होंने डेब्यू मैच में ही शतक बनाकर ऐसा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने थे। तीन मैचों की उस सीरीज में राहुल ने 196 रन बनाये थे।

टीम के नियमित ओपनर रोहित शर्मा और शिखर धवन के वापस आने के उन्हें मौके मिलने बंद हो गए। 2017 की शुरुआत में रोहित शर्मा की चोट की वजह से उन्हें जरुर कुछ मैच खेलने का मौका मिला लेकिन वह पूरी तरफ फ्लॉप रहे।
मध्यक्रम में रहे फ्लॉप
2017 में श्रीलंका दौरे में केएल राहुल को नंबर 4 पर आजमाया गया। जिसमें राहुल एक बार भी 20 रनों के आंकड़े को भी नहीं छू पाए। इसके बाद उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया। उन्हें कई सीरीज में टीम जगह भी नहीं मिली।
आईपीएल 2018 में जबरदस्त प्रदर्शन के बाद उन्हें एक बार फिर टीम में जगह मिल गई। इंग्लैंड दौरे पर पहले ही टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में उन्होंने शतकीय पारी खेली। उसके बाद उनके बल्ले से फिर रन नहीं निकले।
लगातार टीम का बने हैं हिस्सा

इंग्लैंड में 5 टेस्ट मैचों की सीरीज की अंतिम पारी को छोड़ दें तो राहुल का बल्ला पूरी तरह शांत रहा है। एशिया कप में भी उन्हें सिर्फ एक मैच खेलने के मौका मिला। अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में राहुल के बल्ले से 60 रन निकले लेकिन वह लंबी पारी नहीं खेल पाए।
धवन और रोहित के प्लेयिंग एलेवेन में आने के बाद उन्हें एक बार फिर बाहर बैठना पड़ा। वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैचों में फ्लॉप होने के बाद भी वह वनडे टीम का हिस्सा बने हुए हैं। वहीं घरेलू मैच में जबरदस्त प्रदर्शन करने वाले कई युवा अभी भी अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post विराट कोहली का चहेता है ये खिलाड़ी लगातार फ्लॉप होने के बाद भी बना रहता है टीम का हिस्सा appeared first on SportzWiki Hindi.