वनडे क्रिकेट इतिहास में कई ऐसे रिकॉर्ड बने हैं जो खास बन गए। इसी तरह से सलामी बल्लेबाजों के बीच कुछ ऐसी साझेदारी हुई हैं जो खास बन गई। तो आज हम आपको दिखाते हैं अब तक की पांच सर्वश्रेष्ठ वनडे क्रिकेट की साझेदारियां
उपुल थरंगा-तिलकरत्ने दिलशान
श्रीलंका के पूर्व सलामी बल्लेबाज उपुल थरंगा और तिलकरत्ने दिलशान ने लंबे समय तक श्रीलंका के लिए सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभायी। इस दौरान उन्होंने कई बार अपनी टीम को जबरदस्त शुरुआत दिलायी।

इसी तरह से तिलकरत्ने दिलशान और उपुल थरंगा ने साल 2011 में जिम्बाब्वे के खिलाफ पल्लेकल में पहले विकेट के लिए 282 रनों की बड़ी साझेदारी की थी। जो इस समय पांचवी सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी है।
क्विंटन डी कॉक-हाशिम अमला
दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज हाशिम अमला और क्विंटन डी कॉक ने अपनी टीम को कई बार बेहतरीन साझेदारी दी है। इस जोड़ी ने अपने दम कई मैच जीताए।

कुछ ऐसे ही क्विंटन डी कॉक और हाशिम अमला ने पिछले ही साल यानि 2017 में किंबरले में बांग्लादेश के खिलाफ पहले विकेट के लिए 282 रनों की नाबाद साझेदारी की।
डेविड वार्नर-ट्रेविस हेड
ऑस्ट्रेलिया के लिए वैसे तो कई जबरदस्त सलामी बल्लेबाज हुए उसी तरह से डेविड वार्नर और ट्रेविस हेड ने भी कुछ मैचों में अपनी टीम को सलामी दी।

इस जोड़ी ने कुछ ही मैचों में ओपनिंग की लेकिन इन्होंने एक बार रिकॉर्ड बना दिया। पिछले साल एडिलेड में पाकिस्तान के खिलाफ इस जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 284 रनों की साझेदारी को अंजाम दिया।
उपुल थरंगा-सनथ जयसूर्या
श्रीलंका के महान बल्लेबाज सनथ जयसूर्या ने कई दूसरे बल्लेबाजों के साथ सलामी जोड़ी बनायी। इसी तरह से उन्होंने उपुल थरंगा के साथ भी अपनी जोड़ी को काफी हिट बनाया।

सनथ जयसूर्या और उपुल थरंगा की जोड़ी ने इंग्लैंड के खिलाफ 2006 में लीड्स में पहले विकेट के लिए 286 रनों की जबरदस्त साझेदारी की।
फखर जमान-इमाम इल हक
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए मौजूदा समय में युवा सलामी बल्लेबाज फखर जमान और इमाम उल हक की जोड़ी काफी सफल साबित हो रही है।

अभी इस जोड़ी के सलामी बल्लेबाजी के रूप में उतरे कुछ ही मैच हुए हैं लेकिन पिछले ही दिनों जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी को अंजाम दिया। इस जोड़ी ने बुलवायो में 304 रन जोड़े थे जो विश्व रिकॉर्ड है।
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post वनडे क्रिकेट इतिहास में इन पांच सलामी जोड़ियों के नाम हैं सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप appeared first on SportzWiki Hindi.