Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

उमेश यादव ने विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी में इन्हें बताया सर्वश्रेष्ठ भारतीय कप्तान

भारतीय क्रिकेट इतिहास में अब तक कई कप्तान आए और उन्होंने अपने-अपने तरीके की कप्तानी से प्रभावित किया। किसी कप्तान का मैदान में आक्रमक रवैया देखा गया तो कोई कप्तान बहुत ही कूलनेस से टीम को सफलता दिलायी।

महेन्द्र सिंह धोनी रहे कूल कप्तान तो विराट कोहली हैं आक्रमक कप्तान

इसी तरह से भारतीय क्रिकेट इतिहास में पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को सबसे कूल कप्तान माना जाता है। तो वहीं दूसरी तरफ मौजूदा भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली हैं जो मैदान में बहुत ही आक्रमक रहते हैं।

विराट कोहली और महेन्द्र सिंह धोनी दोनों का कप्तानी करने का अपना-अपना तरीका है और दोनों ने ही भारतीय टीम को खासी सफलता दिलायी। लेकिन इसके बाद भी दोनों की कप्तानी स्टाइल की तुलना होती रहती है।

दोनों ही कप्तानों की कप्तानी करने का तरीका है जुदा

जब आक्रमक कप्तानी करने वाले विराट कोहली और मैदान में बहुत ही ठंड़े दिखने वाली महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी की तुलना करें तो सबसे ज्यादा इनका अच्छा आंकलन दोनों ही कप्तानों कें अंडर खेलने वाले खिलाड़ी कर सकते है।

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज उमेश यादव अब तक दोनों ही कप्तानों की कप्तानी में खेल चुके हैं। उमेश यादव ने विराट कोहली और महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी का तरीका बताया।

उमेश के अनुसार धोनी हैं शांत तो विराट है आक्रमक कप्तान

उमेश यादव ने कहा कि “हर कोई अलग है। माही भाई बहुत ही शांत और ठंडे़ रहते थे। विराट अलग हैं वो अच्छा करते हैं जब वो आक्रमक होते हैं। जब वो ज्यादा आक्रमक होते हैं, तो अपने आपको खेलने में बेहतर महसूस कराते हैं।

कप्तान को बस टीम को आत्मविश्वास बढ़ाना चाहिए और  उनके साथ खड़ा रहना चाहिए। दोनों यही करते थे। बस ये है कि दोनों अलग तरीके से करते थे।”

दोनों ही कप्तानों की कप्तानी में खेलने का है मजा

उमेश ने आगे कहा कि

एक तेज गेंदबाज के तौर पर आपको जरूरत होती है कि कप्तान आपको समझे। उसे ये जानना चाहिए कि कब आपसे बात करे और आप क्या चाहते हैं। आपके एक गेंदबाजी की तरह कब कोई कदम उठाने को कहे।”

“ऐसे कप्तान के साथ काम करने में खुशी होती है जो आप पर विश्वास जताए। और कहे कि तू बिंदास डाल। मैं कुछ कप्तानों के अंडर खेला जिसमें मैंने विराट और माही दोनों की कप्तानी में खेलना पसंद किया। दोनों ने ही मुझे आजादी दी  मेरी योजनाएं काम नहीं की तो उन्होंने मुझे मदद की।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post उमेश यादव ने विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी में इन्हें बताया सर्वश्रेष्ठ भारतीय कप्तान appeared first on SportzWiki Hindi.