Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विजय हजारे ट्रॉफी में भी आया पृथ्वी शॉ नाम का तूफान, पहले ही मैच में खेली रोहित शर्मा से तेज तूफानी पारी

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा स्टार सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ अपने जबरदस्त डेब्यू सीरीज के बाद घरेलु क्रिकेट सर्किट में पहुंच गए हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई दो मैचों की टेस्ट सीरीज में मुंबई के 18 साल के पृथ्वी शॉ ने धमाकेदार डेब्यू किया और सीरीज में मैन ऑफ द सीरीज जीतने में भी सफल रहे।

पृथ्वी शॉ टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद पहुंचे विजय हजारे ट्रॉफी में, खेली शानदार पारी

वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ करने के बाद जहां भारतीय टीम तो वनडे सीरीज की तैयारी में लग गई है तो वहीं पृथ्वी शॉ भारत में खेली जा रही वनडे टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी में अपनी घरेलु टीम मुंबई का प्रतिनिधित्व करने पहुंच गए हैं।

विजय हजारे ट्रॉफी में बुधवार को बैंगलुरू में मुंबई और हैदराबाद के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। इस सेमीफाइनल मुकाबले में पृथ्वी शॉ ने आकर्षक पारी खेलते हुए केवल 44 गेंदों में ही 61 रन की पारी खेल अपनी शानदार फॉर्म को बरकरार रखा।

पृथ्वी शॉ को एक ही ओवर में मिले दो जीवनदान

भले ही पृथ्वी शॉ ने ये बहुत ही शानदार पारी खेली लेकिन इस युवा बल्लेबाज को मुंबई की पारी के छठे ओवर में ही एक नहीं बल्कि दो-दो आसान मौके हैदराबाद के फील्डरों ने दिए। जिसका इस युवा बल्लेबाज ने भरपूर फायदा उठाया।

दरअसल हैदराबाद ने पहले खेलते हुए 50 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 246 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में मुंबई का स्कोर अभी 6वें ओवर में 43 रन पर ही पहुंचा था कि 31 रन पर खेल रहे पृथ्वी शॉ का मोहम्मद सिराज की गेंद पर रवि किरण ने एक आसान कैच छोड़ दिया।

 एक ही बल्लेबाज का एक ही गेंदबाज पर छूटे दोनों कैच

इस कैच के छुटने के बाद इसी ओवर की चौथी गेंद पर पृथ्वी शॉ ने फिर से शॉर्ट गेंद पर उसी तरह का शॉट खेला और फिर से फाइन लेग पर वही फील्डर रवि किरण ने एक और आसान मौका गंवा दिया।

इस तरह से पृथ्वी शॉ को 34 रनों के स्कोर पर लगातार दूसरा जीवनदान मिल गया। एक ओवर में फॉर्म में चल रहे पृथ्वी के दो कैच छोड़ने पर हैदराबाद की टीम का आत्मविश्वास ही टूट गया।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post विजय हजारे ट्रॉफी में भी आया पृथ्वी शॉ नाम का तूफान, पहले ही मैच में खेली रोहित शर्मा से तेज तूफानी पारी appeared first on SportzWiki Hindi.