युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शानदार शुरुआत की है। वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने पहले टेस्ट मैच में भी 134 रनों की पारी खेलकर वह मैन ऑफ द मैच बने थे। दूसरे मैच में में भी उन्होंने 70 और नाबाद 33 रन बनाये। उन्हें इस प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द सीरीज का अवार्ड भी मिला था। अब इस प्रदर्शन के बाद उन्हें वनडे टीम में भी जगह देने की मांग तेज हो चुकी है।
वनडे में कहां मिलेगी जगह
भारतीय टीम के पास वनडे क्रिकेट में दुनिया के सबसे बेहतरीन टॉप 3 बल्लेबाज हैं। रोहित शर्मा और शिखर धवन टीम को लगातार शानदार शुरुआत दे रहे हैं। इस समय दोनों की जोड़ी की वजह से केएल राहुल जैसे बल्लेबाज को भी टीम से बाहर बैठना पड़ रहा है। फिर पृथ्वी के लिए जगह कैसे बनेगा।

रोहित और धवन ने हाल ही में समाप्त हुए एशिया कप में भी शानदार बल्लेबाजी की थी। दोनों ही बल्लेबाज टूर्नामेंट में रन बनाने ले मामले में नंबर एक और दो पर थे। दोनों ने 13 बार शतकीय साझेदारी भी बनाई है।
मध्यक्रम में जगह
विश्वकप शुरू होने में अभी काफी कम समय बचा है लेकिन भारतीय टीम का मध्यक्रम अभी तक पक्का नहीं है। वहां केएल राहुल, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक जैसे बल्लेबाज को आजमाया जा चुका है लेकिन कोई भी अपनी जगह पक्की नहीं कर पाया।
पृथ्वी शॉ को मध्यक्रम में मौका दिया जा सकता है। जहाँ उन्हें कभी वहां बल्लेबाजी करते हुए नहीं देखा गया है लेकिन खिलाड़ी को जहाँ भी मौका मिले उसे रन बनाने की जरूरत है। पृथ्वी की काबिलियत देखते हुए उन्हें मध्यक्रम में मौका दिया जा सकता है।
ऐसा रहा है लिस्ट ए में प्रदर्शन

युवा पृथ्वी शॉ ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट की तरह ही लिस्ट ए में भी शानदार प्रदर्शन किया है। अभी तक खेले 22 मैचों में उन्होंने 42.63 की औसत से 938 रन बनाये हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 115 से भी ऊपर का रहा है। इसमें 3 शतक और 5 अर्धशतक भी शामिल है।
The post युवा पृथ्वी शॉ को वनडे में भी मिलना चाहिए मौका लेकिन कहां? appeared first on SportzWiki Hindi.