Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

देवधर ट्रॉफी- अंकित बावने बल्लेबाजी करने जाते वक्त ही कर बैठे ये अपशगुन, बने गोल्डन डक का शिकार, देखे वीडियो

भारतीय सीनियर टीम जहां इन दिनों वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलने में व्यस्त है तो वहीं दूसरी तरफ भारत भूमि पर ही भारतीय क्रिकेट की अन्य तीन प्रमुख टीमों के बीच देवधर ट्रॉफी के टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा है।

देवधर ट्रॉफी में भारत-ए और भारत-सी के बीच करो या मरो का मुकाबला

टूर्नामेंट का तीसरा मुकाबला भारत-ए और भारत-सी के बीच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में मैच खेला जा रहा है। टूर्नामेंट में एक तरह से वर्युअल सेमीफाइनल बने इस मैच में दोनों ही टीमें फाइनल में जगह बनाने के लिए कशमकश कर रही हैं।

दिनेश कार्तिक की कप्तानी वाली भारत-ए और अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली भारत-सी दोनों ही टीमों को अपने पहले-पहले मुकाबले में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारत-बी से हार का सामना करना पड़ा था।

भारत-ए के बल्लेबाज अंकित बावने से देखने को मिला हास्यास्पद नजारा

इस करो या मरो के मैच में भारत-ए के कप्तान दिनेश कार्तिक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत-ए ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने निर्धारित 50 ओवर में 293 रनों का बड़ा लक्ष्य खड़ा किया जिसमें ए, ईश्वरन, अनमोलप्रीत सिंह और नीतिश राणा तीनों ने ही पचासा जड़ा।

भारत-ए की बल्लेबाजी बड़ी शानदार रही लेकिन इनकी पारी के दौरान एक बड़ा ही हास्यास्पद नजारा देखने को मिला। जिससे उनके साथी खिलाड़ियों के साथ ही कमेंटेटर भी अपनी हंसी रोक नहीं सके।

एक ग्लव्ज के साथ ही अंकित चल पड़े थे बल्लेबाजी करने

युवा स्टार बल्लेबाज अंकित बावने दिनेश कार्तिक के आउट होने के बाद जब बल्लेबाजी करने जा रहे थे तो एक ग्लव्ज के साथ ही चल दिए।

अंकित बावने को जब याद आया कि वो एक ही ग्लव्ज के साथ बल्लेबाजी करने जा रहे हैं तो वापस वो दूसरा ग्लव्ज लेने पहुंचे। लेकिन ये ग्लव्ज भूलना उनके लिए बड़ा ही अपशगुन हो गया और वो पहली ही गेंद पर विजय शंकर का शिकार बने।

देखिए वीडियो

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post देवधर ट्रॉफी- अंकित बावने बल्लेबाजी करने जाते वक्त ही कर बैठे ये अपशगुन, बने गोल्डन डक का शिकार, देखे वीडियो appeared first on SportzWiki Hindi.