बांग्लादेश के प्रतिभाशाली बल्लेबाज लिटन दास ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए दोहरा शतक लगाया. लिटन की ये तूफानी पारी नेशनल क्रिकेट लीग में आई. ये लीग बांग्लादेश में फर्स्ट क्लास क्रिकेट की एक प्रतिष्ठित लीग है.
140 गेंदों पर बनाये 200 रन

लिटन दास एनसीएल में रंगपुर डिवीजन के लिए खेल रहे हैं. टूर्नामेंट के दूसरे राउंड के मैच में रंगपुरी, राजशाही डिवीजन के खिलाफ पहली पारी में 151 रनों पर ही सिमट गयी.
इस पारी में लिटन सिर्फ 17 रन ही बना सके. इसके बाद राजशाही टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 589 रन बनाकर पारी घोषित की. राजशाही की और से युवा नजमुल होसैन शांतो, मियाज़नूर रहमान और जुनैद सिद्दकी ने शतकीय पारी खेली.
दूसरी पारी में जब लिटन बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे तो ऐसा लग रहा था मानों गेंदबाजों की कुटाई करने का प्रण लेकर आए हैं. लिटन ने अपना पहला शतक 81 गेंदों पर पूरा किया. जबकि अगली 59 गेंदों पर दोहरा शतक जड़ दिया.
इस दौरान दाएं हाथ के बल्लेबाज लिटन दास ने 32 चौके और 4 छक्के लगाए. रंगपुर ने तीसरे दिन का खेल ख़त्म होने तक 2 विकेट खोकर 319 रन बनाए.
बांग्लादेश बल्लेबाजों द्वारा लगायी गया ये सबसे तेज दोहरा शतक है. इससे पहले का रिकॉर्ड भी लिटन के नाम ही था. इसी वर्ष अप्रैल में बांग्लादेश क्रिकेट लीग में खेलते हुए उन्होंने 190 गेंदों में दोहरा शतक लगाया था.
घरेलू क्रिकेट में लिटन बड़ी पारियां खेलने के लिए जाने जाते हैं. घरेलू क्रिकेट में शानदार बल्लेबाजी से ही लिटन ने राष्ट्रिय टीम में अपनी जगह बनायी. 140 गेंदों पर आया उनका दोहरा शतक उनकी तेज बल्लेबाजी क्षमता को दर्शाता है.

लिटन बांग्लादेश के लिए अभी तक 10 टेस्ट, 18 वनडे और 15 टी-20 मैच खेल चुके हैं. इसमें से वनडे में उनके बल्ले से एक मात्र शतक निकला है. ये शतक हाल ही में हुए एशिया कप के फाइनल में भारत के खिलाफ आया था. लिटन ने इस बड़े मुकाबले में 121 रनों की शतकीय पारी खेली थी.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post बांग्लादेश के बल्लेबाज लिटन दास ने रिकॉर्ड तोड़ते हुए लगाया दोहरा शतक appeared first on SportzWiki Hindi.