Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बांग्लादेशी फैंस ने हैक की विराट कोहली की वेबसाइट, कर डाली ये अजीब मांग

स्पोर्ट्स डेस्क। संयुक्त अरब अमीरात में खेला गया इस साल का एशिया कप कई कारणों ने याद रखा जाएगा। जहाँ भारतीय टीम ने नियमित कप्तान और इन फॉर्म बल्लेबाज विराट कोहली की अनुपस्थिति में यह ख़िताब अपने नाम किया वहीं बांग्लादेश की टीम लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुँच कर भी ख़िताब नहीं जीत सकी। हालाँकि बांग्लादेश टीम ने मैदान पर भारतीय टीम को कड़ी टक्कर दी लेकिन बांग्लादेश के फैंस फाइनल मैच में अपनी टीम की इस हार को पचा नहीं पा रहे है।

बांग्लादेशी फैंस 28 सितंबर को दुबई में खेले गए फाइनल मैच में अपनी टीम की हार का ठीकरा अंपायर के उस निर्णय पर फोड़ रहे है जिसमें थर्ड अंपायर ने ओपनर लिटन दास को स्टंप आउट दिया था। बता दें कि यह बहुत ही करीब निर्णय था और बांग्लादेशी फैंस का कहना है कि लिटन दास को गलत आउट दिया गया है। फाइनल मैच में भारतीय टीम के हाथों मिली इस हार का बदला लेने के लिए बांग्लादेशी फैंस ने एक अजीब तरीका खोज निकाला।

बांग्लादेश क्रिकेट टीम के फैंस के एक ग्रुप जिसकी पहचान साइबर सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस के रूप में की गई है, ने भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली की वेबसाइट हैक कर ली। बता दें कि विराट कोहली एशिया कप खेलने वाली भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थे। ग्रुप ने कोहली की वेबसाइट हैक कर के गैलरी सेक्शन में तीन तस्वीरें अपलोड की जिसमें एक लिटन दास के आउट होने की तस्वीर शामिल है।

वेबसाइट को हैक करने वाले ग्रुप ने का केवल कोहली की वेबसाइट हैक की बल्कि लिटन दास को गलत आउट दिए जाने पर माफ़ी मांगने और अंपायर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग भी की। यह मांग पूरी नहीं किये जाने पर उन्होंने वेबसाइट को फिर से हैक करने की धमकी भी दी है।



Herald