Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा को मौका देने पर सौरव गांगुली ने दी विराट सलाह

भारतीय क्रिकेट टीम के सीमित ओवर के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा इन दिनों अपने बेहतरीन फॉर्म से गुजर रहे हैं। रोहित शर्मा वनडे मैचों के साथ ही टी-20 क्रिकेट में भी खूब कमाल कर रहे हैं। रोहित का बल्ला तो लिमिटेड ओवर के फॉर्मेट में खूब बोल रहा है, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में रोहित शर्मा को जगह नहीं मिल पा रही है।

भारत के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा को टेस्ट क्रिकेट में नहीं मिल पा रही जगह

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 25 टेस्ट मैच खेलने वाले रोहित शर्मा का वैसे टेस्ट रिकॉर्ड तो इतना अच्छा नहीं है, लेकिन इस बल्लेबाज को बार-बार टेस्ट क्रिकेट में लेने की मांग उठती रहती है।

रोहित शर्मा ने आखिरी बार इसी साल दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर टेस्ट सीरीज खेली थी। इसके बाद वो ना तो इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट टीम का हिस्सा बन सके और ना ही हाल ही में संपन्न हुई वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम में थे।

रोहित शर्मा को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर शामिल करने के पक्ष में हैं सौरव गांगुली

लेकिन जिस तरह के बल्लेबाज रोहित शर्मा हैं उससे तो कई पूर्व दिग्गज उन्हें टेस्ट टीम में लेने की मांग करते रहे हैं। अब भारतीय टीम को अगले महीनें ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाना हैं जहां भारत 4 मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेलेगी।

ऑस्ट्रेलिया में भारतीय टीम के सामने मुश्किलें आ सकती है ऐसे में भारत की टीम का चयन बड़ी ही सावधानी पूर्वक किया जाएगा। इसमें रोहित शर्मा को चुना जाएगा या नहीं ये तो चयनकर्ताओं पर निर्भर है लेकिन सौरव गांगुली रोहित को टेस्ट में मौका देने के पक्ष में हैं।

रोहित शर्मा को ऑस्ट्रेलिया दौरा पर मिलना चाहिए मौका

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि

उन्होंने समय के साथ ही अपने खेल में विश्वास हासिल कर लिया है। साथ ही कप्तानी में भी। उन्होंने इसे साबित भी किया है। ये वो समय है जब चयनकर्ताओं को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रोहित शर्मा को लेना चाहिए। वो पिछले दो साल से काफी परिपक्व हो चुके हैं।”

रोहित शर्मा

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा को मौका देने पर सौरव गांगुली ने दी विराट सलाह appeared first on SportzWiki Hindi.