Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अब न्यूजीलैंड का ये पूर्व कोच बनाएगा किंग्स इलेवन पंजाब को आईपीएल चैम्पियन

खेल डेस्क। न्यूजीलैंड के पूर्व कोच माइक हेसन अब किंग्स इलेवन पंजाब को पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग चैम्पियन बनाने का प्रयास करेंगे।

2015 विश्व कप में न्यूजीलैंड को अपनी कोचिंग में फाइनल में जगह दिलाने वाले माइक हेसन अब आईपीएल फे्रंचाइजी किंग्स इलेवन पंजाब को कोचिंग देते नजर आएंगे। न्यूजीलैंड के पूर्व कोच माइक हेसन को ऑस्ट्रेलिया के ब्रेड हॉग के स्थान पर किंग्स इलेवन पंजाब का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है।

IndvsWi : तीसरी बड़ी जीत दर्ज करने में भारत के इन नायकों की रही अहम भूमिका

किंग्स इलेवन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश मेनन ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि हमने कई प्रतिष्ठित कोचों से बात करने के बाद न्यूजीलैंड के पूर्व कोच माइक हेसन का चयन किया। इस साल जून में न्यूजीलैंड के कोच के पद से इस्तीफा देने वाले हेसन आईपीएल फे्रंचाइजी के साथ दो साल के लिए जुड़ेंगे।

चौथे वनडे: रोहित और रायुडू के शतक से भारत ने वेस्टइंडीज पर दर्ज की बड़ी जीत

हेसन अब किंग्स इलेवन पंजाब के लिए अपने सहायक स्टाफ का चयन करेंगे। अब ये बात देखने की होगी कि पूर्व भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग हेसन के साथ रहेंगे या नहीं। पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग ने पिछले सत्र में किंग्स इलेवन पंजाब के मेंटोर की भूमिका निभाई थी।

T20 रैंकिंग में ये पाकिस्तानी बल्लेबाज टॉप में, लिस्ट में ये दो भारतीय भी शामिल

गौरतलब है कि इससे पहले से ही इंडियन प्रीमियर लीग की विभिन्न टीमों से न्यूजीलैंड के खिलाड़ी कोच के रूप में जुड़े हुए हैं। इसमें स्टीफन फ्लेमिंग और डेनियल विटोरी का नाम शामिल है।