रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह और स्पिनर गेंदबाज युजवेंद्र चहल के बीच सोशल मीडिया पर अक्सर मीठी नोकझोक देखने को मिलती है. चहल जब रोहित की पोस्ट पर कमेंट करते तो उस पर रितिका का कमेंट भी जरुर आता. वहीं विजय हजारे ट्रॉफी मैच के दौरान रोहित के एक फैन ने किस करने की कोशिश की थी जिसको लेकर अब रितिका सजदेह और चहल दोनों के इस पर कमेंट सामने आए हैं.
चहल ने कहा ये क्या हो रहा

विजय हजारे ट्रॉफी का क्वार्टरफाइनल मुकाबला मुंबई और बिहार के बीच बेंगलूरू में रविवार को खेला गया. मैच में जब रोहित शर्मा बल्लेबाजी कर रहे थे तो एक फैन मैदान में घुस गया और पिच पर रोहित शर्मा से मिलने पहुंच गया. पहुंचते ही जहां उसने पैर छुए तो वहीं इस दौरान किस करने का प्रयास भी किया.
सबसे पहले रितिका सजदेह ने सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर लिखा कि युजवेंद्र देखो हम दोनों को कम्पटीशन देने वाला आ गया.
वहीं चहल ने कहा भाभी ये क्या हो रहा है, ये क्या हो रहा है.

रितिका सजदेह और युजवेंद्र चहल के बीच सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसी बातचीत देखने को मिलती रहती है. कुछ दिनों पहले जब रोहित शर्मा और चहल इंग्लैंड दौरे से वापस लौटे थे तब जब चहल ने रोहित की एक पोस्ट पर कमेन्ट किया कि रोहित मैं आपको मिस करूंगा, तो इस पर रितिका ने भी कमेंट करते हुए लिखा था कि वह अब मेरे हैं.
वहीं विजय हजारे ट्रॉफी के उस मैच में मुंबई ने बिहार को बड़े अंतर से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनायी. बिहार की टीम मुंबई की मजबूत गेंदबाजी के आगे 28.2 ओवर में 69 रनों पर ही ढेर हो गयी थी.
इस दौरान देशपांडे ने 23 रन देकर पांच विकेट चटकाए. मुंबई ने जीत के लिए मिले लक्ष्य को 1 विकेट खोकर हासिल कर लिया. रोहित शर्मा 33 रन बनाकर नाबाद रहे.
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post प्रशंसक ने मैदान पर आकर किया रोहित शर्मा को किस तो युजवेंद्र चहल और ऋतिका हुए चिंतित appeared first on SportzWiki Hindi.