Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट ने हिटमैन के बारें में कह डाली ये बड़ी बात, चौंक जाओंगे जानकर

इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम ने गुवाहाटी में खेले गए पहले वनडे मैच में वेस्टीइंडीज को 8 विकेट से हराकर अपना विजयी रथ जारी रखा है। पहले वनडे मैच में विराट बिग्रेड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। वेस्टइंडीज के टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 322 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। वेस्टइंडीज की ओर बांए हाथ के तूफानी बल्लेबाज शिमोन हेटमेयर ने 106 रनों की शानदार पारी खेली।

फायरमैन के पदों पर निकली बंपर भर्ती, आज ही करें आवेदन

जब भारतीय टीम विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी थी तो भारतीय टीम ने 2 विकेट खोकर 42.1 ओवर में ही पांच वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच जीत लिया। भारत की ओर से कप्तान विराट कोहली ने 140 और उपकप्तान रोहित शर्मा 152 रनों की नाबाद पारी खेल टीम को विजयी बनाने में अहम भूमिका निभाई। आपको बता दें कोहली और रोहित शर्मा की जोड़ी ने दूसरे विकेट के लिए 246 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की, जो कैरीबियाई टीम के खिलाफ वन-डे में भारत की तरफ से किसी भी विकेट के लिए सर्वश्रेष्ठ है।

इसी के साथ मैच समाप्ति के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने रोहित शर्मा की तारीफ करते हुए कहा, 'जब हिटमैन दूसरे छोर पर हो तो जिंदगी कठिन नहीं रह जाती है। विराट कोहली ने इसके साथ ही कहा कि मुझे रोहित शर्मा के साथ बल्लेबाजी करने में मजा आता है। आपको बता दे कि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली वनडे में दस हजार रन बनाने से अब मात्र 81 रन दूर है।