Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दुनिया के बेस्ट फिनिशर महेन्द्र सिंह धोनी इन पांच मौकों पर भारत को अंत तक रहने के बाद भी नहीं दिला सके जीत

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का नाम वनडे क्रिकेट के सबसे बेहतरीन फिनिशरों में से एक में शुमार है। महेन्द्र सिंह धोनी ने अपनी इसी काबिलियत के दम पर भारतीय टीम को कई मैच जीताए हैं।

महेन्द्र सिंह धोनी इन पांच मौकों पर नहीं दिला सके जीत

महेन्द्र सिंह धोनी वनडे क्रिकेट के एक दिग्गज बल्लेबाज हैं जो आखिर तक टिककर अपनी टीम को जीताने का कई बार जिम्मेदारी को निभाया है।

लेकिन आपको आज हम विश्व के बेस्ट फिनिशर में से एक महेन्द्र सिंह धोनी की वो पांच पारियां दिखाते हैं जिसमें धोनी ने अंत तक रहने के बाद भी टीम को जीताने में नाकाम साबित हुए।

फ्लोरिडा में वेस्टइंडीज के खिलाफ धोनी आखिरी गेंद पर नहीं बना सके 2 रन

साल 2016 में पहली बार भारतीय टीम ने अमेरिका में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 मैच खेला गया था। इस सीरीज के पहले मैच में वेस्टइंडीज के 245/6 के बड़े स्कोर के सामने भारत केएल राहुल की 110 रनों की पारी की मदद से जीत की दहलीज तक जा पहुंचा।

अंतिम समय में महेन्द्र सिंह धोनी बड़ी मजबूती के साथ क्रीज पर थे और भारत जीत का दावेदार था लेकिन आखिर गेंद में महेन्द्र सिंह धोनी 2 रन नहीं बना सके और भारत को 1 रन से हार का सामना करना पड़ा। धोनी ने 25 गेंद में 43 रन बनाए।

जिम्बाब्वे ने भी महेन्द्र सिंह धोनी को अंतिम गेंद पर नहीं जड़ने दिया चौका

भारतीय टीम साल 2016 में जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए गई। इस टी-20 सीरीज के हरारे में खेले गए मैच में जिम्बाब्वे ने पहले खेलते हुए 170 रन बनाए। इसके जवाब में भारत ने एक समय 90 रनों पर 4 विकेट खो दिए।

लेकिन इसके बाद महेन्द्र सिंह धोनी ने अंतिम ओवर तक पहुंचाया। यहां भारत को अंतिम ओवर में 8 रनों की जरूरत थी। जिसमें पहली 5 गेंदों में 4 रन बनाए अंतिम गेंद में 4 रनों की जरूरत थी। धोनी दो रन ही ले सके और भारत को 2 रन से हार का सामना करना पड़ा।

दक्षिण अफ्रीका वनडे में धोनी को नहीं बनाने दिए आखिरी ओवर में 11 रन

दक्षिण अफ्रीका की टीम साल 2015 में भारत के दौरे पर आयी थी। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने पहले खेलते हुए 303 रन बनाए। भारत ने रोहित शर्मा के 150 रनों की मदद से जबरदस्त शुरुआत की। भारत के 214/3 के स्कोर पर धोनी बल्लेबाजी करने पहुंचे।

यहां से धोनी ने अंत तक टीम को ले गए और जीत की उम्मीदें बरकरार रखी। भारत को आखिरी ओवर में 11 रन बनाने थे लेकिन कगिसो रबाडा ने 5वीं गेंद पर धोनी को चलता कर दिया। धोनी 30 गेंदों में 31 रन ही बना सके और भारत को 5 रनों से मैच खोना पड़ा।

इंग्लैंड से धोनी के आखिर तक रहते भी टी-20 में मिली 3 रन से हार

भारतीय टीम साल 2014 में इंग्लैंड के दौरे पर गई जहां इंग्लैंड के खिलाफ एक टी-20 मैच खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड ने पहले खेलते हुए 180 रन बनाए। भारत को इस मैच में आखिरी ओवर में 16 रन की जरूरत थी। धोनी क्रीज पर मौजूद थे।

पहली दो गेंदों में धोनी ने 8 रन बनाकर उम्मीदें कायम रखी। अब भारत को जीत के लिए 4 गेंदों में 8 रन की जरूरत थी।लेकिन धोनी अंतिम गेंद तक रहने के बाद भी इसे पूरा नहीं कर सके और भारत को 3 रन से हार का सामना करना पड़ा।

धोनी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली कई डॉट गेंदे आखिर में मिली 1 रन से हार

भारत के दौरे पर साल 2012 में न्यूजीलैंड की टीम आयी थी। इसमें भारत ने न्यूजीलैंड से टी-20 मैच खेला जिसमें युवराज सिंह कैंसर के बाद वापसी कर रहे थे। इसमें न्यूजीलैंड ने पहले खेलते हुए 167 रन बनाए। भारत को अंतिम ओवर में 13 रन की जरूरत थी। धोनी क्रीज पर काफी देर से जमे थे।

आखिरी ओवर में धोनी ने पहली गेंद पर चौका लगा कर अगली गेंद पर स्ट्राइक बदल दी। इसके बाद धोनी की स्ट्राइक नहीं आ सकी और भारत को 1 रन से मैच गंवाना पड़ा। धोनी ने इस मैच में 23 गेंद में 22 रन बनाए और उन्होंने बहुत दबाव बनाया।

 

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post दुनिया के बेस्ट फिनिशर महेन्द्र सिंह धोनी इन पांच मौकों पर भारत को अंत तक रहने के बाद भी नहीं दिला सके जीत appeared first on SportzWiki Hindi.