Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अजहर अली से पहले भी अजीबो-गरीब रन आउट हो चुके हैं खिलाड़ी, ये रन आउट देख हंसी रोक पाना मुश्किल

ऑस्ट्रेलिया और पकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज चल रही है. पहला टेस्ट दोनों टीमों के बीच ड्रा रहा. दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान टीम ने अपनी पकड़ मजबूत बना ली है. दूसरे टेस्ट में एक ऐसा अजीबो गरीब रन आउट देखने को मिला, जिसके बाद पाकिस्तानी बल्लेबाज अजहर अली सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हो रहें है. ऐसे अजीबो गरीब रन आउट पहले भी हुए हैं, आइए उनके बारे में हम आपको बताते हैं.

इयान बेल

भारत के खिलाफ 7 साल पहले इयान बेल भी कुछ इसी अंदाज में रन आउट हुए थे. इस मैच में प्रवीण कुमार ऐसे ही सीमा रेखा के पास गेंद पकड़ने गए और उन्होंने गेंद पकड़ लिया था, लेकिन बेल को लगा ये चौका है और वो लंच के लिए वापस जाने लगे. इसके बाद उनको आउट दे दिया गया. फिर भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने लंच के बाद उनको वापस बुलाया.

2007 में भारत और पकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में अपना आठवा टेस्ट खेल रहे मिस्बाह उल हक 82  रन बना के खेल रहे थे. रन लेने के लिए मिस्बाह दौड़े लेकिन दिनेश कार्तिक के थ्रो से बचने के लिए उन्होंने जम्प किया और वो रन आउट हो गए.

देखें विडियो 

भारत के लेग स्पिनर अमित मिश्रा भी आईपीएल में कुछ इसी तरह से आउट हो चुके हैं. विडियो में देखिए कैसे उन्होंने अपना विकेट खोया.

ऑस्ट्रेलिया में आईपीएल के तर्ज पर होने वाले बिग बैश प्रीमियर लीग में ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर एडम ज़म्पा बॉलिंग करते समय अचानक उनके सामने गेंद आ गई जो उनके नाक पर लग के सीधे विकटों पर जा लगी. जिसके बाद बल्लेबाज रन आउट हो गया इसके बाद  एडम ज़म्पा घायल भी हो गए थे.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post अजहर अली से पहले भी अजीबो-गरीब रन आउट हो चुके हैं खिलाड़ी, ये रन आउट देख हंसी रोक पाना मुश्किल appeared first on SportzWiki Hindi.