भारतीय टीम के तेज़ गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भारत और वेस्टइंडीज के वनडे मैच का हिस्सा नहीं हैं. नवंबर में शुरू हो रहे ऑस्ट्रेलियाई दौरे के लिए वो अभी अभ्यास कर रहे हैं. बुमराह पिछले कुछ समय से चोटिल चल रहे थे. बुमराह के एक्शन मोड़ पर कुछ क्रिकेट विशेषज्ञों ने एतराज जताया था.पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज आकिब जावेद ने भी कहा कि बुमराह अपनी अजीब गेंदबाजी एक्शन से ज्यादा चोटिल होते हैं. वही बुमराह को इन सब बातों की कोई परवाह नहीं हैं.
बुमराह के एक्शन पर आकिब जावेद को संदेह

बुमराह को लगी चोट के कारण वो इंग्लैंड दौरे के दो मैच नहीं खेल पाए थे. जिसके बाद से ही उनके एक्शन पर कई तरीके के सवाल उठाना शुरू हो गए हैं. तेज़ गेंदबाज बुमराह ने कहा हैं कि, मैं अपनी गेंदबाजी पर मिलने वाली इस तरीके की राय पर ध्यान नहीं देता. बता दें इन विशेषज्ञों में पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज अकीब जावेद भी शामिल हैं.
विशेषज्ञ क्या कह रहे हैं, मुझे परवाह नहीं
भारतीय टीम के डेथ ओवर स्पेशलिस्ट तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कहा
“मैं इस बात पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं देता कि विशेषज्ञ मेरे बारे में क्या कह रहे हैं. मैं सिर्फ इस बात पर ध्यान देता हूँ कि, किस चीज़ से मुझे मदद रही है. मैं इसके साथ ही अपने शरीर पर ध्यान लगाने की कोशिश करता हूँ, कि मैं अपने आप को कैसे फिट रखूं और किस तरीके से मैं फिट रह सकता हूँ. क्रिकेट में ऐसा कोई परफेक्ट एक्शन नहीं होता हैं. मुझे एक भी आप ऐसा खिलाडी बताओ जो चोटिल नहीं होता हो. मैं बस इस बात पर ध्यान लगाना चाहता हूँ कि अपना फिटनेस लेवल किस तरीके से सही करूँ। “
वहां जाकर समझूंगा हालात

बुमराह ने ये भी कहा कि,
“मैं जब ऑस्ट्रेलिया पहुंच जाऊंगा तब मैं विकेट लेने के बारें में सोचूंगा क्योंकि अगर आप यहां से कुछ सोचकर जाओ और वहां वैसा न मिले तो आपके पास कोई चारा नहीं होता. इसीलिए मैं पहले वहां जाऊंगा हालातों को समझूंगा और उसके अनुरूप अपनी योजना तैयार करूँगा.”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें
The post जसप्रीत बुमराह ने पूर्व पाकिस्तान गेंदबाजी को दिया करारा जवाब appeared first on SportzWiki Hindi.