Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मैच में अजीबों तरीके से आउट हुआ ये खिलाड़ी, सोशल मीडिया पर बना मजाक का कारण  

इंटरनेट डेस्क। क्रिकेट के मैदान में हर दिन कुछ ना कुछ नया होता रहता है कई बार कई रिकॉर्ड बनते है तो कई खिलाड़ी अजीब तरीके से अपना विकेट खोकर सबकों हैरान कर देते है। ऐसा ही हुआ कुछ अबूधाबी में खेले जा रहे पाकिस्‍तान और ऑस्‍ट्रेलिया के मुकबाले में बताया जा रहा है की दोनों टीमों के बीच दूसरे टेस्‍ट मैच के तीसरे दिन पाकिस्तान के बल्लेबाज अजहर अली अपना विकेट खोकर मजाक का कारण बन गए। सोशल मीडिया पर उनका इस विकेट को लेकर काफी मजाक उड़ाया जा रहा है।

बताया जा रहा है की पाकिस्तान के बल्लेबाज अजहर अली गलतफहमी की वजह से रन आउट हो गए थे। लेकिन उनकी ये गलतफहमी को लोगों ने काफी मजाक में लिया है और उनका सोशल मीडिया पर काफी मजाक बनाने में लग रहें है। अजहर अली ने ऑस्‍ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पीटर सिडल की गेंद पर शॉट खेला साथ ही उनको लगा गेंद बाउंड्री तक पहुंच गई है लेकिन गेंद बाउंड्री के पहले ही रुक गई थी इस बात का पता अजहर को नहीं चला और वह अपने साथी खिलाड़ी से बात करने के लिए पिच के बीचोंबीच चले गए तब ही ऑस्‍ट्रेलिया फील्‍डर्स ने थ्रो कर उनको आउट कर दिया स हास्‍यास्‍पद रनआउट के बाद पेवेलियन लौटना पड़ा।

इस बात को लेकर सोशल मीडिया पर उनका काफी मजाक बनाया जा रहा है। साथ ही इस हास्‍यास्‍पद रनआउट के बाद अजहर का भी कहना है की मुझे उम्‍मीद है कि इसके बाद मेरा 10 वर्षीय बेटा भी मेरी खिंचाई करने से पीछे नहीं रहेगा।



Herald