Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

करियर के शुरुआती मैचों में इन भारतीय खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन, लेकिन बाद में फॉर्म ही बनी करियर खत्म होने का कारण

भारतीय टीम में कई प्रतिभाशाली सलामी बल्लेबाज आए पर कुछ ने जहां अपनी शानदार बल्लेबाजी से पूरी दुनिया में पहचान बनाई तो वहीं कुछ चमकने के तुरंत बाद ही गायब हो गए. हम आपको ऐसे ही टेस्ट क्रिकेट के पांच सलामी भारतीय बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं.

5. अभिनव मुकुंद

28 वर्षीय सलामी बल्लेबाज अभिनव मुकुंद ने टेस्ट क्रिकेट में 21 वर्ष की उम्मीद में डेब्यू किया था. मुकुंद वेस्टइंडीज दौरे के लिए चुने गए थे जहां उन्होंने तीन टेस्ट मैच खेले और 147 रन बनाए. वह बल्लेबाजी करते हुए अच्छे नज़र आए पर बड़ा स्कोर नहीं बना सके थे. इसके बाद उन्होंने इंग्लैंड का दौरा किया जहां वह दो मैचों में सिर्फ 64 रन ही बना सके और टीम से ड्राप हो गए.

मुकुंद ने 2017 में मुरली विजय की जगह टीम वापसी की. इस दौरान उन्होंने दो टेस्ट खेले. पर इसके बाद टीम में चयन नहीं हुआ. अब पृथ्वी शॉ, केएल राहुल और मयंक अग्रवाल जैसे खिलाड़ियों के उभर कर सामने आने से मुकुंद का टीम में वापसी कर पाना बेहद मुश्किल नज़र आ रहा है.

4. सदागोपन रमेश

रमेश का टेस्ट करियर शानदार तरीके से शुरु हुआ था. पहले साथ मैचों में रमेश ने 5 अर्धशतकीय पारियां और दो शतकीय पारियां खेली थीं. हालांकि वह अपने प्रदर्शन को लगातार बनाए नहीं रख पाए.

2001 में वह टीम से ड्राप कर दिए गए. इसके बाद दोबारा चयन ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए 2003/04 में हुआ. पर इस सीरीज के बाद उनका किसी भी दौरे के लिए टीम में चयन नहीं हुआ.

3. शिव सुंदर दास

सुंदर दास के अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर की शुरुआत भी शानदार हुई पर इसके बाद उन्होंने बेहद निराश किया. उन्होंने अपने करियर में 23 टेस्ट मैच खेले जिसमें 35 की औसत से 1326 रन बनाए. सुंदर के असफल होने के बाद वीरेंद्र सहवाग को ओपिंग में प्रमोट किया गया और फिर इसके बाद सुंदर दास को मौके नहीं मिले.

2. देवांग गांधी 

देवांग गांधी ने 1999 में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था. पहले दो मैचों में उन्होंने लगभग 200 रन बनाए और प्रभावित किया. हालांकि इस दौरान ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वह संघर्ष करते हुए नज़र आए. उनका टेस्ट क्रिकेट करियर सिर्फ चार टेस्ट मैचों में ही सिमट कर रहा गया. जिसमें उन्होंने 204 रन बनाए.

1. आकाश चोपड़ा

आकाश चोपड़ा फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सफल ओपनर बल्लेबाजों में से एक हैं. पर वह अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर ऐसा करने में सफल नहीं हो पाए. टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने शुरुआत अच्छी की मगर इसे जारी नहीं रख पाए. उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 10 टेस्ट मैच खेले, जिसमें 437 रन ही बना पाए.

The post करियर के शुरुआती मैचों में इन भारतीय खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन, लेकिन बाद में फॉर्म ही बनी करियर खत्म होने का कारण appeared first on SportzWiki Hindi.