Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पृथ्वी शॉ के अलावा ये भारतीय खिलाड़ी भी अपने डेब्यू टेस्ट में बन चुके हैं मैन ऑफ़ द मैच

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए राजकोट टेस्ट मैच में डेब्यू करने पृथ्वी शॉ का बल्ला जमकर चला. शानदार बल्लेबाजी करते हुए शॉ ने अपने पहले अन्तर्राष्ट्रीय मैच में रन बरसाए. पृथ्वी ने 134 रनों की शतकीय पारी में न सिर्फ अपनी प्रतिभा को दिखाया बल्कि एक बेख़ौफ़ अंदाज़ में नज़र आए.

पृथ्वी को डेब्यू टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें मैन ऑफ़ द मैच चुना गया. हालांकि शॉ पहले ऐसे खिलाड़ी नहीं हैं. शॉ से पहले भी पांच भारतीय खिलाड़ी डेब्यू टेस्ट में मैन ऑफ़ द मैच बन चुके हैं.

डेब्यू टेस्ट में मैन ऑफ़ द मैच 

सबसे पहले प्रवीण आमरे 1992 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना डेब्यू मैच खेलते हुए मैन ऑफ़ द मैच बने थे. आमरे ने उस मैच में 103 रनों की पारी खेली थी. दूसरे खिलाड़ी आरपी सिंह हैं.

आरपी ने 2006 में पाकिस्तान के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में कुल 5 विकेट लिए थे. उन्होंने पहली पारी में चार विकेट निलाके थे, जबकि दूसरी पारी में 1 विकेट लिया था. आरपी सिंह के इस शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें मैन ऑफ़ द मैच चुना गया था.

तीसरे खिलाड़ी आर अश्विन हैं. अश्विन ने 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था. उस मैच में वह 9 विकेट लेकर मैन ऑफ़ द मैच बने थे.

वहीं सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था. अपने डेब्यू मैच में धवन ने 187 रनों की धमाकेदार खेली थी. जिसके चलते वह मैन ऑफ़ द मैच बने थे.

पांचवे खिलाड़ी रोहित शर्मा ने 2013 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच खेला था. इस डेब्यू मैच में रोहित ने 177 रन बनाए थे. जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ़ द मैच चुना गया था. रोहित के बाद पृथ्वी शॉ 6ठवें ऐसे भारतीय खिलाड़ी हैं, जो डेब्यू टेस्ट मैच में ही मैन ऑफ़ द मैच बने.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post पृथ्वी शॉ के अलावा ये भारतीय खिलाड़ी भी अपने डेब्यू टेस्ट में बन चुके हैं मैन ऑफ़ द मैच appeared first on SportzWiki Hindi.